Homeमध्यप्रदेश'छात्रों की गूंज'- IDA को ₹10 लाख जमा करेगी कांग्रेस:इंदौर में जीतू...

‘छात्रों की गूंज’- IDA को ₹10 लाख जमा करेगी कांग्रेस:इंदौर में जीतू पटवारी के घर हुई पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय

इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को 10 लाख 8 हजार एक सौ 75 रुपए जमा करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पहले ही इस मैदान के लिए आवेदन कर चुकी है। अगर अनुमति मिलती है तो कांग्रेस अपने कार्यक्रम के लिए इस आयोजन स्थल को भारत जोड़ो मैदान नाम देगी। बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सुबह से रात तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। दरअसल, रीजनल पार्क के सामने, आईडीए के मैदान को लेकर कांग्रेस ने आईडीए से अनुमति मांगी थी। इस पर आईडीए की तरफ से कहा गया कि उन्हें 10 लाख 8 हजार 175 रुपए जमा करने होंगे। शहर अध्यक्ष बोले- अड़ंगा डालने का प्रयास किया जा रहा
बैठक से पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पूरे देश में भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है और उनके कार्यक्रमों में अड़ंगा डालने का प्रयास किया जा रहा है। चौकसे ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के कार्यक्रम होते हैं, वहां किसी न किसी तरीके से उन्हें रोकने या बाधा डालने का प्रयास किया जाता है। इंदौर में भी ग्राउंड को लेकर कानून और नियमों का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रीजनल पार्क में पहले भी कई राजनीतिक कार्यक्रम हो चुके हैं। पटाखा दुकानों का भी दिया उदाहरण
चौकसे ने कहा कि रीजनल पार्क में पटाखा दुकानों के लिए करीब 15 दिनों तक कमर्शियल रेट पर जगह दी जाती है। इसके लिए करीब 2 लाख रुपए लिए जाते हैं। वहीं कांग्रेस से एक दिन के कार्यक्रम के लिए पहले साढ़े 10 लाख रुपए, फिर ढाई लाख और अब सवा लाख रुपए की राशि की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है और कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here