Homeमध्यप्रदेशभाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से...सीएम-प्रदेश अध्यक्ष की कॉन्फ्रेंस:18 हजार बूथों...

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से…सीएम-प्रदेश अध्यक्ष की कॉन्फ्रेंस:18 हजार बूथों पर दीपोत्सव मनाएंगे; आंगनबाड़ियों में होंगे कार्यक्रम, सीएम बोले-एमपी में छह एक्सप्रेस-वे बनेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 6 एक्सप्रेस-वे बनेंगे। पीथमपुर से मुंबई तक आठ लेन एक्सप्रेस-वे तैयार है। उन्होंने कहा कि सागर में अपराधी का एनकाउंटर हुआ है कल अपराधियों के मकान भी तोड़े गए। डॉ. यादव ने वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का प्रभाव बढ़ने और आर्थिक विकास दर 7.8% रहने की बात भी कही। वहीं खंडेलवाल ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान सेवा गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से देश व मध्यप्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 17 सितंबर को 18 हजार बूथों पर दीपोत्सव खंडेलवाल ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे से अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश के करीब 18 हजार बूथों पर लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले प्रमुख स्थानों पर भी दीपोत्सव होगा। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम सरकारी और निजी स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें चित्रकला, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विकसित भारत की संकल्पना को लेकर स्कूल से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में 10-15 मिनट की नाट्य प्रस्तुति ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ के तहत प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों पर 10 से 15 मिनट की नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। चौक-चौराहों और विभिन्न संस्थानों में इनका मंचन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 97 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ियों में ‘आंगन मिलन’ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम प्रदेश की 97 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ियों में तीन दिन चलेगा। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। बच्चों और माताओं के साथ पोषण, स्वास्थ्य और महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। 11,400 शक्ति केंद्रों पर बताएंगे बदलाव की कहानी ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम प्रदेश के करीब 11,400 शक्ति केंद्रों पर होगा। इसमें छोटी-छोटी झांकियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से देश में हुए बदलावों की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में आए बदलावों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खंडेलवाल ने कहा कि यह अभियान शासन और समाज के मिलकर काम करने की भावना पर आधारित है। इसके माध्यम से सेवा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और योजनाओं के प्रभाव की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
गुजरात से प्रधानमंत्री तक के सफर का जिक्र मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भूकंप जैसी चुनौतियों के बीच राज्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने रिफाइनरी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय इसकी जरूरत पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन आज पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और कीमतों के संदर्भ में ऐसे फैसलों का महत्व समझ आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसले लिए गए। एक समय अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार किया था, लेकिन आज भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और केंद्र में 12 वर्ष के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से भाजपा को भी गौरव मिला है। इससे पहले उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को इंदौर जाएंगे, जहां मध्यप्रदेश में सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की दिशा में आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here