Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले:आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थानों...

रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले:आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थानों में बदलाव, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादले के बाद आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार थाने समेत महिला थाना, यातायात और जिविशा में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुछ निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जगह तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आजाद चौक और टिकरापारा में बदले थाना प्रभारी तबादला सूची में आजाद चौक और टिकरापारा थाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई को रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है। इसी तरह महिला थाना की प्रभारी अर्चना धुरंधर को आजाद चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह राजश्री मौर्य को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोलबाजार और जिविशा में भी नई जिम्मेदारी कृष्ण कुमार साहू, जो अभी जिविशा के प्रभारी थे, अब गोलबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here