Homeछत्तीसगढ़बैज बोले-BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस से जुड़े:कहा- BJP विधायक...

बैज बोले-BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस से जुड़े:कहा- BJP विधायक की मांग भी अनसुनी, CBI-ED से जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि BSP से हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है और इसके तार सीधे CM हाउस से जुड़े हैं। बैज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ CBI और ED से जांच कराने की मांग की है। बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कोयला चोरी से लेकर बस्तर में आयरन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट से भी हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी होने का आरोप लगाया। सरकार पर सवाल उठाते हुए बैज ने कहा कि इस सरकार में क्या नहीं चल रहा और क्या चोरी नहीं हो रही है? दरअसल, दुर्ग में कांग्रेस का 3 दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस दौरान बैज ने ये बातें कहीं। बैज बोले- जांच नहीं करवा रहे, मतलब चोर की दाढ़ी में तिनका है बैज ने आगे कहा कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाए। बैज ने कहा कि भाजपा विधायक खुद मामला उठा रहे हैं, फिर भी सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। बैज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं। बैज ने लोहा चोरी के तार CM हाउस से जुड़े होने और भाजपा सरकार के संरक्षण में चोरी होने का भी आरोप लगाया। देवेंद्र यादव के मुद्दा नहीं उठाने पर बोले- उनसे पूछिए BSP भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव हैं। निजीकरण और हाउस लीज जैसे मुद्दों को लेकर देवेंद्र यादव सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर चुके हैं। हालांकि, लोहा चोरी के मामले में उनके चुप रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जब दीपक बैज से पूछा गया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह सवाल देवेंद्र यादव से ही पूछा जाना चाहिए। बैज ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आया था मामला भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला उस समय सामने आया, जब दुर्ग पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एक कबाड़ यार्ड में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। BSP के अधिकारी हिमांशु भूषण मल्लिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में CISF के जवानों पर भी कार्रवाई की गई। इस मामले में अब तक 5 से ज्यादा आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह भी शामिल है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रिकेश बोले-लोहा चोरी के पैसों से अफसरों ने की अय्याशी:भाजपा MLA ने कहा- नेताओं के बच्चों की शादियां हुईं, चुप्पी साधने बंधे हैं मंथली छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में लोहा चोरी को लेकर वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने कहा कि, चोरी के पैसों से अफसरों ने अय्याशी की है। नेताओं के बच्चों की शादियां की और जन्मदिन पार्टी किए गए। लेकिन किसी का भी नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि, यह काम जांच एजेंसियों का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here