Homeमध्यप्रदेशट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी:12 मजदूर घायल, पांच...

ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी:12 मजदूर घायल, पांच धार रेफर; एक की हालत गंभीर, मजदूरी के लिए जा रहे थे

धार में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा आतेड़ी फाटा और खाखेड़ी फाटा के बीच रात करीब 12:32 बजे हुआ। इसमें बच्चों समेत 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर दाहोद से नागपुर मजदूरी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे कई लोग उछलकर नीचे गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही FRV-13 अमझेरा में तैनात सैनिक रतन भाभर और पायलट नरेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को FRV गाड़ी से अमझेरा अस्पताल पहुंचाया। यहां सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पांच घायलों को धार भेजा घायलों में रमेश पिता अंबाजी भूरिया (40), रवि पिता रमेश (28), आकाश पिता रमेश (26), रुद्राक्ष पिता रवि (2), पूर्वी पिता रवि (3), सुशीला पति रवि, संपदा पति निलेश (32), मेघा पिता गणेश (25), सैजल पति राहुल (25) और मडी पति रमेश (38) सहित अन्य लोग शामिल हैं। अमझेरा अस्पताल में इलाज के बाद पांच घायलों को धार जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी घायलों का अमझेरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमझेरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here