Homeमध्यप्रदेशमहिला बोली- महंत ने कहा, संबंध बनाओ, थायरॉइड ठीक होगी:मंदिर में 20...

महिला बोली- महंत ने कहा, संबंध बनाओ, थायरॉइड ठीक होगी:मंदिर में 20 महीने तक रेप का आरोप; पीड़िता बोली- पीटा, भूखा-प्यासा रखा

मध्यप्रदेश के शाजापुर में महिला ने मंदिर में रहने वाले महंत नारायण गिरि (70) पर थायरॉइड ठीक करने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 12 जुलाई 2024 की रात महंत ने उससे कहा कि उसके साथ संबंध बनाने से थायरॉइड ठीक हो जाएगी। विरोध करने के बावजूद उसने जबरदस्ती की। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद करीब 20 महीने तक उसका शोषण होता रहा। महिला ने मारपीट करने और कई बार भूखा-प्यासा रखने का भी आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद शनिवार शाम अकोदिया थाने में FIR दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें उज्जैन के हिंदू महासभा अध्यक्ष सुशील भैय्या, एक महिला और नारायण गिरि के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में महंत कई आरोपों पर ‘मान रहा हूं’ और ‘आप चाहते क्या हो’ कहता सुनाई दे रहा है। आरोपी नारायण गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑडियो के अंश… सुशील: नहीं-नहीं, महाराज जी, यहां पर आप गलत बोल रहे हैं। यदि आप ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं और संन्यासी बन गए हैं, तो आपको स्वयं मना करना चाहिए। आपको कहना चाहिए कि मैं संन्यासी हूं और मुझे इस प्रकार का आचरण पसंद नहीं है। यदि आपका इस प्रकार का आचरण रहेगा, तो आप मेरे आश्रम से निकल जाओ। यह होना चाहिए। सुशील: आपने ऐसा नहीं किया। आपकी गलती है। आपने क्यों स्वीकार किया? आप संन्यासी हैं, आपने क्यों ऐसा स्वीकार किया? महिला: मैंने एक महिला को भेजा। मान लो उस महिला ने इनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला। अगर ऐसा था तो इन्होंने मुझे क्यों नहीं बताया? महाराज जी: जो आपको करना है, वो तो आप करेंगे। मैं ज्यादा सफाई दे नहीं पाऊंगा। आप तो फाइनल मुझे बता दीजिए, करना क्या है मुझे। सुशील: देखिए महाराज जी, यदि हम विरोध कर देंगे, तो संत समाज और सनातन धर्म का विरोध होता है। इसमें अपमान होता है। इसलिए जो भी गलतियां हुई हैं, उनको स्वीकार करते हुए… दीदी, आप फिर बात कीजिए। मैं कार्रवाई के लिए आऊंगा, तो फिर बहुत बवाल हो जाएगा। मैं संत समाज का विरोध नहीं चाहता। महिला: इन्होंने उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब उसे लात मारकर निकाल दिया। अब दूसरी लड़की आ गई थी, अब इन्होंने उससे शारीरिक संबंध बनाए। अभी-अभी इसने मुझसे बोला कि पहली महिला बार-बार उस लड़की पर शक करती थी, इसलिए मैंने पहली महिला के सामने उस लड़की के साथ गलत संबंध बनाए। महाराज जी: जो आपने कहा, वो भी मान रहा हूं। मैं सब कुछ स्वीकार कर रहा हूं। आप कुल मिलाकर मुझे यह बताइए कि मुझे करना क्या है? महिला: हम यह चाहते हैं कि आप उस महिला को परेशान मत करिए। उसे अलग सिलेंडर और गैस दे दीजिए। वह अलग खाना बनाएगी, अपना अलग खाएगी। गांव में मजदूरी कर लेगी। लेकिन अभी शुरुआत के लिए आप दीजिए। और उसको ‘लौंडी’ मत बोलिए। नहीं तो हमारी हिंदू टाइगर फोर्स आएगी और हम कार्रवाई करेंगे। सुशील: अखिल भारतीय हिंदू महासभा, हिंदू शिवसेना, गौ रक्षा न्यास और शाजापुर में अपनी टीम है। कैलाश गुर्जर हैं। नरेंद्र तोमर मंत्री हैं, उनकी पूरी टीम भी लग जाएगी। हम नहीं चाहते कि संतों को बदनाम करें। महिला: इस व्यक्ति ने और उस लड़की ने मेरा बायोडाटा निकाला है। मैं शांत थी, सहती जा रही थी कि कुछ न बोलूं और यह उस महिला को परेशान न करें। लेकिन अब इनकी हद बढ़ गई है। तुम मंदिर से निकलो। नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे। तुम बचोगे नहीं। सुशील : ठीक है। यदि इनका यह कहना है, तो कल हम कार्रवाई करवा देते हैं। लेकिन संतों का अपमान हम नहीं चाहते। महाराज जी: मैंने फाइनल यही तो पूछा कि आप चाहते क्या हो? वह कर लेता हूं मैं। महिला: यह संत नहीं हैं। इनकी कई महिलाओं से संबंध हैं। यह वीडियो कॉल में भी गलत काम करते हैं। यह संत नहीं हैं, इन्होंने भगवा को बदनाम किया है। इनके कारण हम लोगों का सम्मान खराब हो रहा है। सुशील: मैं अपने क्षेत्र के संतों से बात करता हूं। फिर इनके साथ बात करता हूं और टीम को बोलता हूं। महिला: अगर कल तक वह लड़की नहीं जाती है तो हिंदू टाइगर फोर्स आएगी। इनको चार जूते पड़ेंगे तो ये अपने मुंह से खुद सब बताएंगे। सुशील: देखो, यह बार-बार रिकॉर्डिंग कर रहा है, करने दो। महिला: रिकॉर्डिंग से डरते हैं क्या? लुगाइयां रख रहे हैं, एक के बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी। यह संत नहीं हैं, इन्होंने भगवा को बदनाम किया है। इनके कारण हम लोगों का सम्मान खराब हो रहा है। सुशील: मैं अपने क्षेत्र के संतों से बात करता हूं। फिर इनके साथ बात करता हूं और टीम को बोलता हूं। महिला: अगर कल तक वह लड़की नहीं जाती है तो हिंदू टाइगर फोर्स आएगी। आप व्यवस्था बनाओ सुशील भैया, इनको छोड़ना नहीं है। बहुत हो गया, अति हो गई अब। सुशील: ठीक है, व्यवस्था करते हैं। मनीष से भी मेरी बात हुई है। अभी मनीष से और बात करता हूं। टीम के साथ पहुंचते हैं। महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
महिला का आरोप है कि नारायण गिरि ने मारपीट भी की। कई बार भूखा-प्यासा रखा। महिला के अनुसार मंदिर परिसर में नारायण गिरि के साथ एक अन्य महिला भी रहती है। प्रताड़ना बढ़ने पर जबलपुर की कथा वाचक को घटना बताई, जिसके बाद वह वहां से निकल सकी। डर के कारण 20 महीने तक नहीं की शिकायत महिला के मुताबिक, पति मारपीट करता था, इसलिए वह उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी। करीब तीन साल पहले जबलपुर से बोलाई गांव के बड़ा हनुमान मंदिर में नारायण गिरि के यहां खाना बनाने और अन्य काम करने आई थी। करीब छह महीने बाद उसे थायरॉइड की समस्या हुई। महिला ने बताया कि 12 जुलाई 2024 की रात करीब 10.30 बजे नारायण गिरि ने संबंध बनाने से थायरॉइड ठीक होने की बात कही। विरोध के बावजूद जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद लगातार कई बार गलत काम किया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में गांव के लोगों को इसके बारे में बताया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 64(2)(m) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मंदिर में पूजा से संबंध नहीं, आयुर्वेदिक काम करता था बोलाई बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में नारायण गिरि करीब 20 साल पहले आया था। मंदिर की पूजा-पाठ व्यवस्था से उसका संबंध नहीं है। मंदिर में अलग पुजारी है।
नारायण गिरि मंदिर परिसर के कमरे में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी और दवाइयों का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन ने मंदिर की गरिमा का मुद्दा उठाया मंदिर की गरिमा बनाए रखने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने थाना प्रभारी को रविवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि नारायण गिरि संत का चोला धारण कर मंदिर परिसर में रह रहा है। अलग-अलग महिलाओं से अनुचित संबंधों की शिकायतें सामने आने का भी दावा किया। संगठन ने जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर परिसर में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई। पुलिस बोली- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
एसडीओपी निमेष देशमुख ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। नारायण गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here