Homeमध्यप्रदेशमंत्री विजयवर्गीय बोले- सर्कस देखने हर कोई जाता है:राहुल गांधी पर तंज;...

मंत्री विजयवर्गीय बोले- सर्कस देखने हर कोई जाता है:राहुल गांधी पर तंज; पूर्व मंत्री का पलटवार- तुम जैसे जंतुओं को नचाने आ रहे हैं

भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान अब सामने आया है। यह बयान इंदौर में शनिवार रात को गोगा नवमी पर निकले जुलूस के दौरान उन्होंने दिया। विजयवर्गीय ने तंज किया कि सर्कस देखने हर कोई जाता है। इससे पहले भी विजयवर्गीय राहुल गांधी के इंदौर आने को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को फायदा होगा। उनकी बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बेहद तीखे अंदाज में पलटवार किया है। वर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बड़बोलेपन में अपनी हैसियत और औकात भूल जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और देश के लिए दिए गए बलिदान का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय पर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं, जिसका नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज है। आजादी मिलने के बाद भी इस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। राहुल गांधी उस परिवार के ‘चश्मो-चिराग’ हैं। उन्होंने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे हैं, बल्कि तुम जैसे सर्कस के जंतुओं को रिंगमास्टर बनकर नचाने आ रहे हैं। वृद्धों की गूंज होगी, तब कैलाश बाबू को बुलाएंगे वर्मा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुजुर्गों की एंट्री से जुड़े सवाल पर भी विजयवर्गीय पर तंज कसा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने उनसे कहा था कि वे कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का निमंत्रण देने जाएं। वर्मा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि विजयवर्गीय के घर में कोई युवा या स्टूडेंट नहीं है। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तब कैलाश बाबू को कार्यक्रम में बुलाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम युवाओं और छात्रों पर केंद्रित है, इसलिए विजयवर्गीय के लिए इसमें जगह नहीं है। राहुल के दौरे से पहले बढ़ी सियासी गर्मी राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर विजयवर्गीय की टिप्पणी और अब सज्जन वर्मा के तीखे पलटवार ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here