Homeमध्यप्रदेशMP के सिवनी में मीडियाकर्मी पर हमले का VIDEO:बेटे को स्कूल छोड़कर...

MP के सिवनी में मीडियाकर्मी पर हमले का VIDEO:बेटे को स्कूल छोड़कर आ रहे थे, टू-व्हीलर से पीछा करते हुए आए दो नकाबपोश

सिवनी में मीडियाकर्मी पर हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दो नकाबपोश मीडियाकर्मी को कुछ मारते और वाहन से कट मारते दिख रहे हैं। मीडियाकर्मी ने दावा किया है कि वाहन के पीछ बैठे नकाबपोश के हाथ में चाकू था। मीडियाकर्मी शमीम खान ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस का का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। तस्वीरें देखिए… मीडियाकर्मी की आपबीती मीडियाकर्मी शमीम खान ने बताया कि यह घटना 3 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे हुई। मैं अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। तभी दो नकाबपोश युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे। बड़ी ज्यारत के शिवहरे क्लीनिक के पास उन्नेहोंने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। पीछे बैठे युवक ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। उनके हाथ में हथियार देखते ही मैंने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागा। वे स्पीड से मेरे पीछ आए और कट मारकर गिराने का प्रयास किया। जैसे-तैसे मैंने गाड़ी का बैलेंस संभाला और वहां से भागा। काफी दूर तक दोनों मेरा पीछा करते रहे। करीब एक घंटे बाद मैंने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की। क्या कहते जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि घटनाक्रम सामने आया था जिसमे 2 बाइक सवार ने उनके ऊपर हमला किया था, शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही की जा रही,कुछ लोगों को चिन्हित किया जा रहा जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीओपी चंचलेश मरकाम का कहना है की आरोपियों से यदि कोई धारदार हत्यार मिलता है तो आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here