Homeमध्यप्रदेशस्वच्छता के बाद स्वच्छ-हवा में भी इंदौर ने मारी बाजी:देश के टॉप-3...

स्वच्छता के बाद स्वच्छ-हवा में भी इंदौर ने मारी बाजी:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; 7 सितंबर को होगा आधिकारिक ऐलान

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु के मामले में भी इंदौर ने देशभर में अपनी पहचान कायम रखी है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में इंदौर को देश के टॉप-3 शहरों में जगह मिली है। हालांकि आधिकारिक रैंकिंग की घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। सूत्रों के मुताबिक, इंदौर ने सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में होने वाले स्वच्छ वायु दिवस समारोह में इंदौर को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर और निगमायुक्त को आमंत्रित किया गया है। निगम अधिकारियों तक भी पुरस्कार संबंधी जानकारी पहुंच चुकी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे। धूल से लेकर ई-वाहनों तक… इन प्रयासों का मिला फायदा नगर निगम के मुताबिक, शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई स्तरों पर काम किया गया। इनमें सड़क की सफाई से लेकर निर्माण मलबे के वैज्ञानिक निपटान और सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढ़ावा देने जैसे प्रयास शामिल हैं। सड़कों की सफाई: धूल नियंत्रण के लिए स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया गया। ग्रीन बेल्ट: शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट विकसित किए गए। मलबे का वैज्ञानिक निपटान: निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान। रीसाइकिल-रीयूज: निर्माण मलबे के अधिकतम हिस्से को दोबारा उपयोग और रीसाइकिल करने के प्रयास किए गए। ई-वाहनों को बढ़ावा: सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम किया गया। 7 सितंबर को साफ होगी रैंकिंग की तस्वीर इंदौर के दूसरे स्थान पर रहने की जानकारी फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई है। 7 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले समारोह में आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद ही अंतिम रैंकिंग स्पष्ट होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here