भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आज गुढ़ियारी में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन शुरू हो गया। श्रीनगर रोड स्थित अवधपुरी मैदान में इस आयोजन में MH-MP समेत देश के कई राज्यों की गोविंदा टोलियां दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही फेमस सिंगर बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा भी प्रोग्राम में परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट के लिए देखें लाइव अपडेट
