Homeदेशकेदारनाथ में भारी बारिश से चारधाम यात्रा रुकी:कानपुर में 150 घरों में...

केदारनाथ में भारी बारिश से चारधाम यात्रा रुकी:कानपुर में 150 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, बिहार के 16 जिलों में बाढ़

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में इस सीजन में पहली बार भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा विभाग के मुताबिक, पटना में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है। यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में पांडु नदी का पानी कई बस्तियों में घुस गया। यहां 150 से ज्यादा घरों में 6 से 7 फीट तक पानी भर गया है। उत्तराखंड के केदारनाथ में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं, चमोली में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here