Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में प्लॉट के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग:फौजी ने चलाई गोलियां, गाड़ी...

ग्वालियर में प्लॉट के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग:फौजी ने चलाई गोलियां, गाड़ी पर लगी, सैनिक कॉलोनी में फैली दहशत

शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी में बुधवार शाम प्लॉट के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी फौजी ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरी कॉलोनी में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। गोली पास ही खड़ी एक कार में जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। प्लॉट को लेकर चल रही है पुरानी रंजिश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक कॉलोनी में शैलेंद्र भदौरिया और गुरु सिंह भदौरिया आमने-सामने रहते हैं। शैलेंद्र भारतीय सेना में पदस्थ है। दोनों के बीच कॉलोनी के ही एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बुधवार शाम इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। गाड़ी में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी विवाद के दौरान फौजी शैलेंद्र भदौरिया ने आपा खो दिया और बंदूक से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी इंसान को न लगकर पास में खड़ी गाड़ी में जा धंसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोला का मंदिर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फरियादी पक्ष को थाने लाकर बयान दर्ज किए। गोला का मंदिर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयेन्द्र सिंह कुशवाह का कहना है कि “सैनिक कॉलोनी में दो पड़ोसियों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तस्दीक और जांच में जुटी है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here