Homeमध्यप्रदेशगर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत:पेट में पल...

गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत:पेट में पल रहे नवजात ने भी दम तोड़ा; सालभर पहले हुई थी लव मैरिज

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पति ने गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि उसका लिवर फट गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। महिला 8 माह की गर्भवती थी। पेट में पल रहे नवजात की भी जन्म से पहले मौत हो गई। घटना पातालेश्वर की है। कुंडीपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनिया (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिवनी की रहने वाली थी। शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसने आरोपी निहाल करोसिया से सालभर पहले लव मैरिज की थी। मंगलवार रात फिर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर सोनिया और निहाल के बीच विवाद हुआ। इसके बाद निहाल ने सोनिया से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि सोनिया की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल सोनिया को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए आपातकालीन इलाज शुरू किया। मारपीट में सोनिया के लिवर को गंभीर चोट पहुंची थी। लिवर फटने से हालत बेहद गंभीर हुई डॉक्टर्स ने बताया- महिला की स्थिति बहुत खतरनाक थी। उसका लिवर फट गया था।इसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टर्स ने उसे बचाने के लिए इलाज किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मां और उसके अजन्मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मारपीट में सोनिया के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। चेहरे, पैर और पेट पर चोटें थीं। उसकी नाक से खून भी निकला था। गर्दन के पास भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा निजी अंगों पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया- आरोपी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए हमारी टीम लगी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज FIR में अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और मारपीट की पूरी घटना कैसे हुई। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। उनके मुताबिक पति पहले भी सोनिया के साथ मारपीट करता था।
……………………………. यह खबर भी पढ़ें ‘मैं नहीं बचूंगी, बचा लीजिए, मुझे मार डालेंगे मां’, VIDEO मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए। परिजन ने कहा- इलाज में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, इसलिए जान चली गई। लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here