Homeमध्यप्रदेशखंडवा में शराब दुकान से लगे अहाते को तोड़ा:सिटी मजिस्ट्रेट को सांसद...

खंडवा में शराब दुकान से लगे अहाते को तोड़ा:सिटी मजिस्ट्रेट को सांसद तक का फोन आया; नगर निगम ने जेसीबी नहीं भेजी

खंडवा के माता चौक स्थित शराब दुकान के अहाते पर मंगलवार देर शाम प्रशासन ने जेसीबी चला दी। करीब 2 हजार वर्ग फीट में बने टीनशेड को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अहाता तोड़े जाने की कार्रवाई रुकवाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का फोन सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के पास आया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए सांसद से कलेक्टर से बात करने को कहा। नगर निगम ने जेसीबी और अमला नहीं भेजा सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के लिए नगर निगम से जेसीबी और अमला मांगा था। लेकिन निगम की ओर से जेसीबी नहीं भेजी गई। अधिकारियों ने शाम के बाद ड्यूटी खत्म होने की बात कही। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बाजार से निजी जेसीबी बुलवाई और अहाता तोड़ने की कार्रवाई कराई। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंदन सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर में कई जगह अहाते चलने का दावा जानकारी के अनुसार, शहर में शराब दुकानों के पास अहाते संचालित हो रहे हैं। पूर्व की शिवराज सरकार के दौरान इन अहातों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद इन्हें अवैध बताया गया था। इसके बावजूद आनंद नगर, इंदौर नाका, लालचौकी और सिहाड़ा सहित कई जगह अहाते संचालित होने का दावा किया गया है। इन अहातों के संचालकों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का करीबी बताया गया है। दावा है कि कुछ लोगों ने अहाते 2,500 से 3,000 रुपए रोज के किराए पर दे रखे हैं। इसे प्रोटेक्शन के रूप में वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। माता चौक शराब दुकान का ठेका मनोज जायसवाल के पास माता चौक स्थित शराब दुकान का इस साल का ठेका झिरन्या निवासी मनोज जायसवाल को मिला है। मनोज जायसवाल भाजपा नेता हैं और झिरन्या जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। सावन महीने में मनोज जायसवाल ने कांवड़ यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here