Homeमध्यप्रदेशहरदा में एक साल की बच्ची बाल्टी में डूबी, मौत:आंगन में खेल...

हरदा में एक साल की बच्ची बाल्टी में डूबी, मौत:आंगन में खेल रही थी, तभी गिरी; भोपाल लाते समय तोड़ा दम

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक साल के बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले हंडिया और फिर हरदा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय मोनिका के पिता मजदूरी के लिए गए थे, जबकि मां क्षमा घर में लिपाई कर रही थीं। भोपाल ले जाते समय तोड़ा दम बादाम भील ने बताया कि उनकी छठी बेटी मोनिका आंगन में रखी पानी की बाल्टी के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह बाल्टी में गिर गई। घर लौटे दादा मिट्ठू भील ने बाल्टी में बालिका के पैर देखे। इसके बाद उसे तत्काल हंडिया ले जाया गया। हंडिया में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को हरदा रेफर किया गया। हरदा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उसे भोपाल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here