Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी पर प्रकरण दर्ज को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने जताया...

राहुल गांधी पर प्रकरण दर्ज को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने जताया विरोध, ज्ञापन देते समय शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष में बिगड़ा तालमेल

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण के विरोध में सोमवार की शाम को भिंड कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल और शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में कार्यकर्ता लहार रोड चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां दोनों जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार देवेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। हालांकि, ज्ञापन देने के दौरान दोनों जिलाध्यक्षों के बीच तालमेल की कमी नजर आई। रामशेष बघेल ज्ञापन पढ़ रहे थे, तभी धर्मेन्द्र भदौरिया ने बीच में अपनी बात शुरू कर दी। इससे कुछ देर के लिए मौके पर असमंजस की स्थिति बनी और ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष असहज नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। फोटो में देखिए प्रदर्शन… शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ने भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here