Homeमध्यप्रदेशरतलाम में हनुमान प्रतिमा तोड़ने पर थाना घेरा:डेढ़ फीट की मूर्ति के...

रतलाम में हनुमान प्रतिमा तोड़ने पर थाना घेरा:डेढ़ फीट की मूर्ति के अवशेष मिलने पर हिन्दू समाज नाराज; कहा- आरोपियों को पकड़ा जाए

रतलाम के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र अशोक नगर ग्रीन सिटी में स्थित गंगा झरिया शिवमन्दिर में विराजित डेढ़ फीट हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। सोमवार शाम जब हिन्दू संगठनों को इस बारे में जानकारी लगी तो सभी मंदिर पहुंचे। मंदिर के आसपास मूर्ति के अवशेष मिले है। इससे गुस्साए हिन्दू समाज के लोग पहले सड़क पर चक्काजाम लगाकर खड़े हो गए। जब पुलिस पहुंची तो उसे समस्या बताकर थाना घेरा। फिर थाने से सभी निकल कर पास के गणेश देवरी चौराहे पर बीच सड़क पर पहुंचे। यहीं पर आकर उन्होंने चक्काजाम कर दिया है। लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों ने नारेबाजी की… मूर्ति तोड़ने वालों को जूते मारो सालों को। प्रतिमा खाेजने पर नहीं मिली सूचना पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, रामचंद्र पांडेय भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। मंदिर के आसपास मूर्ति के अवशेष मिले हैं लेकिन मूर्ति नहीं मिली है। मंदिर के पास में ही एक पानी की बावड़ी भी है। मंदिर ऐसी जगह बना है जहां पर किसी प्रकार की कोई आवाजाही नहीं है। मंदिर के पास गंदगी का ढेर भी है। सारे हिंदू संगठनों ने हरमाला रोड पर चक्काजाम कर दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here