Homeमध्यप्रदेशफर्जी IAS तृप्ति विधानसभा में बेफिक्र घूमती दिखी, VIDEO:लाल साड़ी में ब्लॉग...

फर्जी IAS तृप्ति विधानसभा में बेफिक्र घूमती दिखी, VIDEO:लाल साड़ी में ब्लॉग बनाया, दिखाया VIP रुतबा; सहेलियां बोलीं- ये हमारी सीनियर हैं

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में फर्जी IAS बनकर लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत से जुड़े नए VIDEO सामने आए हैं। इनमें तृप्ति अपनी दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर में घूमती और ब्लॉग बनाती नजर आ रही है। एक VIDEO में तृप्ति लाल साड़ी पहने दिखाई देती है, जबकि उसकी सहेली उसे ‘सीनियर’ बताते हुए नजर आती है, जबकि तृप्ति कहती है- हम प्रोबेशनर हैं। साथ ही थोड़े ‘बेवकूफ’ हैं। वीडियो में तीनों के बीच बातचीत और हंसी-मजाक भी दिखाई देता है। विधानसभा अटेंड करने आए हैं, इसलिए वीडियो शूट कर रहे विधानसभा परिसर के बाहर बनाए गए वीडियो में तृप्ति की एक सहेली कहती है कि वे विधानसभा अटेंड करने आई हैं। उसने कहा कि उन्होंने सोचा कि क्यों न अपना पहला ब्लॉग बनाया जाए। अंदर फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है, इसलिए वे बाहर ही थोड़ा शूट कर रहे हैं। ;हमारी हरकतों की वजह से कोई हमें अधिकारी नहीं समझेगा’ इसके बाद तृप्ति कहती है कि उनकी हरकतों को देखकर कोई अधिकारी नहीं समझेगा। वह कहती है कि जिस तरह वे तीनों व्यवहार कर रही हैं, उसे देखकर कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि वे तीनों IAS अधिकारी हैं। इसके बाद वह खुद को प्रोबेशनर बताते हुए कहती है कि वे थोड़े ‘बेवकूफ’ हैं। तृप्ति की सहेली बोली- ये ऑलरेडी हमारी सीनियर हैं तृप्ति की सहेली इसके बाद कहती है- ‘नहीं-नहीं, हम दोनों प्रोबेशनर्स हैं, ये ऑलरेडी हमारी सीनियर हैं। इसके जवाब में तृप्ति कहती है- ‘I want to lead probations, ठीक है? मैं सीनियर हूं, पर मैं इनके दोस्तों की तरह साथ हूं।’ पुलिस अब तृप्ति के दोनों सहेलियों से भी पूछताछ कर सकती है। लोगों को फंसाने के लिए वीडियो बनाती थी तृप्ति वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच चंदेरी की कथित ठगी से आगे बढ़ गई है। आशंका है कि तृप्ति ऐसी जगहों पर जाकर लोगों को फंसाने के लिए और विश्वास दिलाने के लिए वीडियो बनाती थी, ताकि लोग आसानी से उसके जाल में फंस सकें। पुलिस यह पता लगा रही है कि तृप्ति ने कब से फर्जी अफसर की पहचान बना रखी थी और इससे कितने लोगों को प्रभावित किया। तृप्ति पर चंदेरी में चार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9.80 लाख रुपए लेने का आरोप है। भोपाल के बागसेवनिया थाने में भी 39.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी की FIR दर्ज है। इसमें MPT की होटल-रिसॉर्ट संपत्ति लीज पर दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने का आरोप है।पुलिस उसके भाई और अन्य लोगों की भूमिका के साथ यह भी जांच रही है। खुद को IAS और MPT की बड़ी अधिकारी बताती थी पुलिस जांच में आरोप है कि तृप्ति अलग-अलग जगहों पर खुद को IAS अधिकारी, मध्यप्रदेश पर्यटन (MPT) की एडिशनल डायरेक्टर और अन्य सरकारी पदों पर तैनात अधिकारी बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। चंदेरी के मामले में आरोप है कि उसने चार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कुल 9.80 लाख रुपए लिए। पुलिस की जांच में उसके द्वारा सरकारी पहचान जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने की बात सामने आई है। फर्जी अफसर जैसी पूरी प्रोफाइल तैयार थी तृप्ति के पास कथित तौर पर फर्जी सरकारी पहचान से जुड़े दस्तावेज, CBI लिखा पहचान पत्र और सरकारी लेटरहेड मिले हैं। पुलिस ने उसके भोपाल स्थित घर और ससुराल की तलाशी के दौरान दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए हैं। जांच में ‘भारत सरकार’ लिखी एक इनोवा कार भी सामने आई है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इसका इस्तेमाल लोगों पर सरकारी अधिकारी होने का प्रभाव डालने के लिए किया जाता था या नहीं। IAS अधिकारियों के नाम की सूची भी रखती थी जांच में यह भी सामने आया है कि तृप्ति के पास मंत्रालय और IAS अधिकारियों के नामों की सूची रहती थी। आरोप है कि वह जरूरत के मुताबिक अधिकारियों के नाम लेकर खुद को उनका करीबी बताती थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तृप्ति ने किन अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया और किन लोगों के सामने खुद को उनके संपर्क में बताया। फर्जी पद और सरकारी संपर्क का दावा कथित तौर पर लोगों का भरोसा जीतने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। चंदेरी में 9.80 लाख की ठगी का आरोप चंदेरी थाने में दर्ज मामले में आरोप है कि तृप्ति ने चार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उनसे 9.80 लाख रुपए लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तृप्ति और उसके भाई सुधांशु सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने उसके भोपाल स्थित घर और ससुराल की तलाशी भी ली, जहां से फर्जी पहचान से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। भोपाल में 39.17 लाख की दूसरी FIR चंदेरी के बाद तृप्ति के खिलाफ भोपाल के बागसेवनिया थाने में 39.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी की दूसरी FIR दर्ज हुई है। बालाघाट जिले के खैरलांजी तहसील के चिचोली निवासी रोहित लिल्हारे (29) ने शिकायत की थी। आरोप है कि तृप्ति ने खुद को ट्रेनी IAS अधिकारी और MPT की एडिशनल डायरेक्टर बताकर उसका भरोसा जीता। MPT की होटल-रिसॉर्ट संपत्ति लीज पर दिलाने के नाम पर 35.30 लाख रुपए और नौकरी लगवाने के नाम पर 3.87 लाख रुपए लिए गए। कुल 39.17 लाख रुपए लिए गए। भाई और अन्य लोगों पर भी केस इस मामले में तृप्ति के भाई सुधांशु सिंह, प्रखर सिंह और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, तृप्ति के भाई और प्रखर ने भी उसके बताए पद की पुष्टि की थी। इससे शिकायतकर्ता और उसके परिचितों को तृप्ति के सरकारी अधिकारी होने पर भरोसा हुआ। इसके बाद कथित तौर पर MPT की संपत्ति लीज और नौकरी के नाम पर रकम ली गई। पुलिस ने जांच के बाद तृप्ति, उसके भाई और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काम नहीं हुआ तो सिर्फ 1 लाख लौटाया शिकायत के मुताबिक, रकम लेने के बाद न तो होटल-रिसॉर्ट की लीज हुई और न ही नौकरी लग सकी। इसके बाद रोहित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने सिर्फ 1 लाख रुपए ऑनलाइन लौटाए। बाकी 38.17 लाख रुपए वापस नहीं किए गए। इसके बाद रोहित ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद FIR दर्ज की। अब तृप्ति के पूरे नेटवर्क की तलाश विधानसभा परिसर के VIDEO, कथित फर्जी CBI कार्ड, सरकारी लेटरहेड, ‘भारत सरकार’ लिखी कार और अलग-अलग मामलों में सामने आए फर्जी सरकारी पद के दावों के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तृप्ति ने फर्जी अफसर की पहचान कितने समय से बना रखी थी, वह किन लोगों के संपर्क में थी, उसकी सहेलियों की क्या भूमिका थी और इस पहचान के जरिए उसने कितने लोगों को प्रभावित किया। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें… फर्जी IAS की ‘अफसर वाली किट’ पुलिस के हाथ लगी एक तस्वीर किसी की पहचान का सबूत नहीं होती, लेकिन अगर तस्वीर के पीछे मसूरी का वह भवन हो, जहां देशभर से चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। हाथ में ट्रॉफी और मोमेंटो हो। सामने वाला खुद को IAS अधिकारी बताए, तो आम आदमी के लिए शक की गुंजाइश कम रह जाती है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here