Homeमध्यप्रदेशजल्द बदले जाएंगे रेंज IG...कुछ जिलों के SP भी बदलेंगे:सीएम के सलाहकार...

जल्द बदले जाएंगे रेंज IG…कुछ जिलों के SP भी बदलेंगे:सीएम के सलाहकार बन सकते हैं साईं मनोहर; 132 IPS-SPS की DSP-SDOP पोस्टिंग सूची भी तैयार

मध्य प्रदेश में जल्द ही पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले होने की संभावना है। सरकार दो रेंज के IG की नई पोस्टिंग के साथ कुछ जिलों के SP भी बदलने की तैयारी में है। इसके अलावा 132 IPS और SPS अधिकारियों को DSP और SDOP के पद पर पदस्थ करने वाली तबादला सूची को भी जल्द मंजूरी मिल सकती है। रिटायरमेंट के बाद साईं मनोहर को नई जिम्मेदारी? ADG इंटेलिजेंस साईं मनोहर सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। सरकार ने दो दिन पहले ही अंशुमान यादव को ADG इंटेलिजेंस पदस्थ कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक साईं मनोहर को रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री का सुरक्षा सलाहकार बनाया जा सकता है। उनकी संविदा पदस्थापना के आदेश जल्द जारी होने की संभावना है। ग्वालियर और सागर को नए IG का इंतजार ग्वालियर रेंज के IG अरविंद सक्सेना 31 जुलाई को रिटायर हो चुके हैं। उनके बाद से IG का प्रभार DIG असित यादव के पास है। अब सरकार यहां नए IG की पोस्टिंग करने की तैयारी में है। वहीं सागर रेंज के IG मिथलेश शुक्ला भी सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर के साथ सागर रेंज को भी नया IG मिलने की संभावना है। दोनों पदों पर जल्द आदेश जारी हो सकते हैं। पांच बार लौट चुकी 132 अफसरों की सूची गृह विभाग ने 132 IPS और SPS अधिकारियों को DSP और SDOP के पद पर पदस्थ करने की सूची तैयार की है। यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सूची में अब तक पांच बार बदलाव के लिए लौटाई जा चुकी है। अब इसके जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। सूची में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ 2024-25 बैच के IPS अधिकारी भी शामिल हैं। इन अधिकारियों की जिलों में DSP और SDOP के तौर पर पोस्टिंग की जानी है। शिकायतों के बाद कुछ SP भी बदलेंगे तबादला सूची में कुछ जिलों के SP के नाम भी शामिल किए जा सकते हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई थी, जिन्हें बाद में IPS अवार्ड मिला। इनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची हैं। ऐसे में आगामी फेरबदल में कुछ जिलों के SP भी प्रभावित हो सकते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here