Homeमध्यप्रदेशडिप्टी जेलर के ससुर की इंजेक्शन से मौत का आरोप:छतरपुर में प्राइवेट...

डिप्टी जेलर के ससुर की इंजेक्शन से मौत का आरोप:छतरपुर में प्राइवेट क्लीनिक पर हंगामा; डॉक्टर ने CCTV दिखाया

हत्या के मामले में सजा काट चुके युवक से शादी कर चर्चा में आई सतना सेंट्रल जेल की महिला डिप्टी जेलर फिरोजा खातून के ससुर 80 वर्षीय सुम्मेर सिंह की छतरपुर में इलाज के दौरान रविवार को मौत के बाद हो गई। इसके बाद एक निजी क्लीनिक पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों द्वारा क्लीनिक के गेट पर लात-घूंसे चलाने और तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर ने क्लीनिक का सीसीटीवी फुटेज दिखाया, इसके बाद विवाद काफी हद तक शांत हो गया। परिजनों का आरोप था कि सुम्मेर सिंह को इंजेक्शन लगाने के करीब दो मिनट बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन देने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा: डॉक्टर
डॉक्टर ओझ दोसाज के अनुसार, परिजन पहले उन्हें नजदीकी अस्पताल में डॉ. अरविंद सिंह के पास लेकर पहुंचे। वहां भी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वे स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं, जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर ने तत्काल उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और ऑक्सीजन दी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन वापस डॉ. ओझ दोसाज की क्लीनिक पहुंचे। उन्होंने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर से जवाब मांगा और फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते क्लीनिक परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों के आक्रोश के दौरान क्लीनिक के गेट पर लात-घूंसे चलाने और अंदर गाली-गलौज व तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के सामने दिखाया CCTV, फुटेज में दिखा घटनाक्रम
पुलिस के पहुंचने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को CCTV फुटेज दिखाया। फुटेज में बुजुर्ग के क्लीनिक पहुंचने, स्ट्रेचर पर लेटे होने, तबीयत बिगड़ने, डॉक्टर द्वारा जांच करने और ऑक्सीजन दिए जाने का घटनाक्रम दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा काफी हद तक शांत हुआ। हालांकि, कुछ परिजन इसके बाद भी गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाते रहे। डॉक्टर ने कहा कि यदि उपचार या इंजेक्शन को लेकर संदेह है तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाए, जिससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। फिलहाल बुजुर्ग की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। यह भी पढ़ें… शादी के बाद चर्चा में आया था परिवार बताया जा रहा है कि सुम्मेर सिंह धर्मेंद्र सिंह (अभिलाष) के पिता थे। धर्मेंद्र सिंह की पत्नी फिरोजा खातून सतना सेंट्रल जेल में महिला डिप्टी जेलर हैं। जानकारी के अनुसार फिरोजा खातून और धर्मेंद्र सिंह ने मई 2026 में छतरपुर जिले के लवकुशनगर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here