Homeमध्यप्रदेशसड़क पर पटककर सरपंच प्रतिनिधि को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO:दर्द से चिल्लाया...

सड़क पर पटककर सरपंच प्रतिनिधि को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO:दर्द से चिल्लाया तो लोग बचाने पहुंचे; कपड़े फटे, रोता हुआ अस्पताल पहुंचा

सागर में एक युवक को सड़क पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने का VIDEO सामने आया है। मारपीट में उसके कपड़े फट गए। वह दर्द से चिल्लाता रहा, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। घायल युवक रोता हुआ अस्पताल पहुंचा। घायल की पहचान बंडा विकासखंड की बरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी के रूप में हुई है। उन पर रविवार शाम हमला किया गया। लक्ष्मण ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो में दो युवक मारपीट करते दिखे वीडियो में दो युवक लक्ष्मण को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद लोग जब बचाने पहुंचे तो दोनों युवकों ने उन्हें भी धमकाया। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। 5 तस्वीरें देखिए… बिजली की समस्या उठाने पर हमला करने का आरोप
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे रविवार को घर से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। लक्ष्मण का आरोप है कि उन्होंने इलाके में बिजली की समस्या को लेकर आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा- मैंने बिजली की समस्या को लेकर आवाज उठाई थी। मारपीट करने वाले कह रहे थे कि तुम अपनी पंचायत चलाओ, बिजली के मामले में मत पड़ो। मारपीट करने वालों में पांडेय और अन्य लोग शामिल हैं। लक्ष्मण ने बरा पुलिस चौकी में शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व विधायक बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी अस्पताल पहुंचे और घायल से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने लक्ष्मण के साथ मारपीट की। तरवर सिंह ने कहा कि लक्ष्मण जनता की बिजली संबंधी समस्याओं को उठाते थे और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को पोस्ट किया था। दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर बंडा से सागर तक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here