Homeमध्यप्रदेशनिलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई:SIT की टीम...

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई:SIT की टीम तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी; 10 हजार का इनाम भी घोषित

कटनी में बहुचर्चित जमीन सौदे, पद के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य आरोपी निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर आज शनिवार को एडीजे कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों ने दलीलें पेश की थीं, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी थी। अब अदालत में शेष बहस के बाद अग्रिम जमानत पर फैसला आने की संभावना है। मामले में नेहा पच्चीसिया के अलावा मुख्य फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे और कागजी खरीदार मारूफ अहमद हनफी भी आरोपी हैं। कुठला थाने में मामला दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। हत्या के आरोपी को लाभ पहुंचाने का आरोप जांच के अनुसार, मामले की शुरुआत हत्या के आरोपी रमेश लोधी को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने और पद के दुरुपयोग से जुड़ी है। आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 90 दिनों तक अदालत में चार्जशीट पेश नहीं की गई, ताकि आरोपी को डिफॉल्ट जमानत का लाभ मिल सके। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मदद के बदले हत्या के आरोपी की करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की जमीन को नेहा पच्चीसिया ने अपने करीबियों के नाम कथित तौर पर काफी कम कीमत पर लिखवा लिया। मोबाइल बंद, पुलिस की दबिश जारी एफआईआर दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी, पुलिस की अलग-अलग टीमें और साइबर सेल लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साइबर सेल से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी मारूफ अहमद हनफी के संभावित ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए साइबर सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया है। आज तय होगा जमानत पर रुख नेहा पच्चीसिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। आज होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की शेष दलीलें सुनी जाएंगी। इसके बाद अदालत यह तय कर सकती है कि निलंबित सीएसपी को अग्रिम जमानत का लाभ मिलेगा या नहीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here