Homeमध्यप्रदेशसतना जिले में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:नागौद थाने में घुसा पानी,...

सतना जिले में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:नागौद थाने में घुसा पानी, चित्रकूट में सड़कों पर चली नाव; कई इलाकों में जलभराव

मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नागौद थाने में पानी घुस गया है, जबकि चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी सड़कों तक पहुंच गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। सती अनसुईया में भी बाढ़ का पानी रेलिंग तक पहुंच गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर रहेगा। शनिवार को 7 जिले- रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में रिमझिम बारिश होगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बरसात के कम आसार हैं। वहीं, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। MP में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव
IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ एक्टिव है, लेकिन एमपी में इनका असर नहीं है। इस वजह से प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2.6 इंच कम बारिश
IMD (मौसम केंद्र) की माने तो प्रदेश में अब तक 683.9 मिमी यानी, 26.9 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 29.5 इंच (750.9 मिमी) की तुलना में 2.6 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 6% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here