Homeदेशराजस्थान में 9 साल की छात्रा को हार्ट अटैक, मौत:स्कूल ग्राउंड में...

राजस्थान में 9 साल की छात्रा को हार्ट अटैक, मौत:स्कूल ग्राउंड में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी इसी तरह जान गई थी

नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लड़खड़ाकर गिर गई थी। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब 4 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी। पहले ये 2 PHOTOS देखिए… स्कूल ग्राउंड में अचानक गिरी
स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया- तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी। सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी। प्रेयर (प्रार्थना) होने में अभी समय था। इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। इसमें दिव्या भी शामिल थी। खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला। बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घरवालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया
डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया था। चार महीने में दो संतानों को खोया
परिजनों ने बताया- दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी। 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। ———- बच्चे के हार्ट अटैक से मौत की यह खबर भी पढ़िए… 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी जालोर के प्राइवेट स्कूल में 13 सितंबर 2025 को 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। छात्रा की 2 साल पहले भी सर्जरी हुई थी। पूरी खबर पढ़िए SMS ​हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से 25 दिन पहले मौत हो गई थी। वे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गए थे। पूरी खबर पढ़िए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here