Homeमध्यप्रदेशचौकीदार को कार से कुचलने वाला आरोपी प्रेमिका समेत गिरफ्तार:इंदौर में मामूली...

चौकीदार को कार से कुचलने वाला आरोपी प्रेमिका समेत गिरफ्तार:इंदौर में मामूली कहासुनी पर की थी हत्या; दोनों भागने की फिराक में थे

इंदौर के ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार की हत्या करने वाले आरोपी और उसकी प्रेमिका को लसूड़िया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इंदौर छोड़कर भागने की तैयारी में थे। आरोपियों ने कार चढ़ाकर धर्मेंद्र मालवीय की जान ले ली थी। वहीं, उसके रिश्तेदार गोविंद को भी घायल कर दिया था। टीआई राजकुमार यादव की टीम ने बेस्ट प्राइज के पास से आरोपी राजा कुमावत और उसकी महिला मित्र शालिनी उर्फ सेजल को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कार भी बरामद की गई है। पुलिस हत्याकांड के बाद से ही उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शुक्रवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इंदौर छोड़कर भागने की तैयारी में हैं और बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के पास बस स्टॉप पर खड़े हैं। मामूली कहासुनी में चढ़ा दी थी कार दरअसल, धर्मेंद्र मालवीय अपने परिवार के साथ टाउनशिप में रहकर चौकीदारी करता था। राजा बुधवार रात जबरदस्ती अपनी महिला मित्र के साथ कार लेकर टाउनशिप में घुसा था। धर्मेंद्र के परिवार ने उसके वीडियो बना लिए थे। इस दौरान उसकी महिला मित्र ने माफी भी मांगी थी। बहस बढ़ने पर राजा ने कार तेजी से धर्मेंद्र के ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद कार को वापस पलटाकर दूसरी बार भी उसके ऊपर से निकाल दिया। धर्मेंद्र को बचाने की कोशिश में गोविंद के पैर में भी चोट लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, राजा की पत्नी छह महीने पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद वह शालिनी के साथ प्रेम संबंध में था। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में चौकीदार पर दो बार कार चढ़ाई, मौत इंदौर के लसूड़िया इलाके में टाउनशिप में कार लेकर जबरन घुसने से रोकने पर चौकीदार को कार से कुचलकर मार डाला। विवाद के दौरान आरोपी ने पहले चौकीदार को थप्पड़ मारा। इसके बाद कार मोड़कर आया और चौकीदार और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया। पढ़िए पूरी खबर।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here