Homeमध्यप्रदेशडिलीवरी बॉय का मर्डर, पुलिस ने किया बल प्रयोग:CCTV में दिखे तीन...

डिलीवरी बॉय का मर्डर, पुलिस ने किया बल प्रयोग:CCTV में दिखे तीन आरोपी, 12 घंटे में गिरफ्तारी नहीं; सड़क पर उतरे परिजन, किया चक्काजाम

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। आनंद नगर चौराहे पर 28 वर्षीय विवेक मीणा की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान होने के बावजूद 12 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे गोरखपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। जब भीड़ नहीं हटी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और चक्काजाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। सात CCTV खंगाले, तीन आरोपी चिन्हित हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने करीब सात CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने लाल अग्रवाल, राहुल गट्टा और सौरभ यादव को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों बाइक से मौके पर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों में से गोली किसने चलाई थी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आनंद नगर चौराहे पर सिर में मारी गोली घटना गुरुवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है। 28 वर्षीय विवेक मीणा डिलीवरी का काम करता था। वह आनंद नगर चौराहे के पास था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और विवेक के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज जुटाए। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। रात में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने दिलाया था 12 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा विवेक की हत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन और उसके साथी बहोड़ापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है तो उन्हें गिरफ्तार करने में देरी क्यों की जा रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। इसके बाद परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता फिर सड़क पर उतर आए। दोपहर 2 बजे गोरखपुर चौराहे पर चक्काजाम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारी गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर लिया है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों की जा रही है। चक्काजाम के कारण चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लगने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जा चुकी हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी। समझाइश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात बहाल कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विवेक की हत्या के पीछे क्या वजह थी, यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा है। तीनों के खिलाफ हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना बहोड़ापुर सर्किल के सीएसपी किश्तेपाल सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। सीएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। ———————————————– मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बजरंग दल सहमंत्री के भाई के सिर में मारी गोली मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गुरुवार शाम मोमोज के ठेले पर हुए विवाद के बाद दो बदमाशों ने 28 वर्षीय विवेक मीणा के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। विवेक Blinkit में डिलीवरी बॉय था और बजरंग दल सहमंत्री चेतन मीणा का भाई था। वारदात के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here