Homeमध्यप्रदेशरक्षाबंधन पर महिलाओं को AICTSL का तोहफा:इंदौर से भोपाल-सागर समेत 7 शहरों...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को AICTSL का तोहफा:इंदौर से भोपाल-सागर समेत 7 शहरों के लिए फ्री सफर; इंटरसिटी बसों में नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने महिलाओं के लिए 48 घंटे मुफ्त इंटरसिटी बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इसके तहत इंदौर से प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली चार्टर्ड बसों में महिलाएं बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है, जो 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। यानी रक्षाबंधन के आसपास महिलाएं निर्धारित अवधि में आने-जाने के लिए बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इंदौर से 7 शहरों के लिए सुविधा AICTSL के मुताबिक इंदौर से संचालित इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, झाबुआ और खरगोन रूट पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। निर्धारित 48 घंटे के दौरान इन रूट पर आने-जाने वाली महिला यात्रियों से किराया नहीं लिया जाएगा। भोपाल से उज्जैन-गुना भी शामिल मुफ्त यात्रा की सुविधा इंदौर तक सीमित नहीं है। भोपाल से उज्जैन और भोपाल से गुना के बीच चलने वाली AICTSL बसों में भी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी। मायके जाने वाली महिलाओं को राहत रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं मायके और परिवार से मिलने के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करती हैं। ऐसे में 48 घंटे की मुफ्त यात्रा से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही त्योहार के दौरान सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाली महिला यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here