मुरैना में कार में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठन, बजरंग दल, सनातनी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता PWD रेस्ट हाउस पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ईद जुलूस के दौरान हुआ था विवाद बताया गया कि बुधवार को ईद के जुलूस के दौरान एक कार की मुस्लिम युवकों से टक्कर हो गई थी। इसके बाद कार में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसी मामले को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग PWD रेस्ट हाउस पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। NSA लगाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने अवैध निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस से हुई बहस प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच कार्रवाई को लेकर बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। भीड़ जुटने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। देखिए तस्वीरें… ।
इस मामले से जुड़ी खबर ईद मिलादुन्नबी जुलूस में कार की टक्कर से चार घायल, गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की
मुरैना में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान बुधवार को शहर में एक बेकाबू कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 22 वर्षीय टीटू की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़े
