कानपुर में गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक क्रैश होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान सवार पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। विमान के खेत में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर जा रही है। नवाबगंज थाने की पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विमान किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है..
