Homeमध्यप्रदेशदेशभर में वायरल हुई ग्वालियर की 'किसिंग कार':गर्लफ्रेंड ने साढ़े 3 घंटे...

देशभर में वायरल हुई ग्वालियर की ‘किसिंग कार’:गर्लफ्रेंड ने साढ़े 3 घंटे में क्यों बनाए 3400 लिपस्टिक मार्क्स; पुलिस ने चालान क्यों काट दिया?

ग्वालियर में एक कार पर आशिक युवक ने गर्लफ्रेंड से 3400 किस के निशान बनवाए। करीब साढ़े तीन घंटे में कार तैयार हुई, वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया और 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। पूरे देश मे किसिंग कार के नाम से ग्वालियर का ये वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹5500 चालान भी काट दिया और युवक से कार में लगे लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए। आखिर पूरा मामला क्या है, यह रील बनाई क्यों गई, जुर्माना किस बात का लगा; समझते हैं आज के मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में… सवाल 1- ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ पूरे देश में कैसे फेमस हो गई? जवाब- ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहने वाले आदित्य सिकरवार की कार अचानक सोशल मीडिया पर छा गई। वजह थी कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के करीब 3400 किस के निशान, जो आदित्य की गर्लफ्रेंड ने साढ़े तीन घंटे की मेहनत से बनाए। आदित्य ने इन निशानों को बनाने के लिए करीब 900 रुपए की लिप्सटिक खर्च की। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। रील ने रफ्तार पकड़ी और एक ही दिन में करीब 55 लाख व्यूज बटोर लिए। जितनी तेजी से रील वायरल हुई, उतनी ही तेजी से यह यातायात पुलिस की नजर में भी आ गई। सवाल 2- युवक ने कार पर इतने किस क्यों करवाए? जवाब- आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है, और इस बार कुछ अलग हटकर कंटेंट बनाकर ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरना चाहता था। उसके मुताबिक यह आइडिया एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर आया, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने सुझाया। यही वजह है कि यह कोई अचानक हुई शरारत नहीं लगती। निशान बनने के बाद पैसे खर्च कर रंग को गहरा और स्थायी कराना बताता है कि यह सोच-समझकर बनाया गया एक वायरल कंटेंट एक्सपेरिमेंट था। यह कामयाब भी हुआ, रील को चौबीस घंटे में 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आदित्य ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया, जिस पर करीब 2,952 फॉलोअर्स और 64 पोस्ट थे। सवाल 3- रील में पुलिस को आखिर गलत क्या लगा? जवाब- पुलिस की नजर में वीडियो में दो बातें सबसे पहले आईं- खतरनाक ड्राइविंग और कार के मूल रंग-रूप में किया गया बदलाव। सवाल 4- ₹5,500 का जुर्माना आखिर किस बात का लगा? जवाब- जुर्माना सिर्फ कार को किसेस से ढंकने पर नहीं, बल्कि जांच के दौरान मिलीं कुल चार अलग-अलग गड़बड़ियों को मिलाकर लगा है। इन चारों धाराओं के तहत मिलाकर कुल ₹5,500 का समन शुल्क वसूला गया। यानी असल कहानी सिर्फ ‘किसिंग कार’ की नहीं थी- वायरल होने के बाद हुई जांच में गाड़ी की तीन और गड़बड़ियां भी एक साथ पकड़ में आ गईं। ग्वालियर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के मुताबिक कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती मान ली और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। सवाल 5- गाड़ी में मॉडिफिकेशन को लेकर क्या कानून है, आप क्या नहीं कर सकते? जवाब- गाड़ी को लेकर हर क्रिएटिव आइडिया कानूनी नहीं होता… मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 52(1) साफ कहती है कि जिस स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी ने गाड़ी बनाई और रजिस्टर्ड कराई है, उसमें बिना अनुमति बदलाव गैरकानूनी है। इसी दायरे में आने वाली आम गलतियां… बाकी आम गलतियां, जो रील/वीडियो बनाने के दौरान अक्सर हो जाती हैं… ये भी पढ़ें… क्या शिक्षक TET में फेल हुए तो नौकरी जाएगी, दूसरा मौका मिलेगा या नहीं 15-20 साल से स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों के सामने अब ऐसी परीक्षा है, जो नौकरी में आने के वक्त उनकी शर्त ही नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी है। मध्य प्रदेश में परीक्षा की तारीख, सिलेबस तय हो चुका है…पूरा एक्सप्लेनर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here