मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-3 उपयंत्री यानी सब इंजीनियर, मानचित्रकार और अन्य समकक्ष पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। मंडल ने रूल बुक और आवेदन प्रक्रिया भी निरस्त कर दी है। अब अलग से परीक्षा तारीख तय की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उनको फीस लौटाई जाएगी। MPESB ने समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया था। 1040 पदों पर भर्ती के लिए 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन बुलाए जा रहे थे। लेकिन विज्ञापन जारी होने के बाद दूसरे विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्रियों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अतिरिक्त मांगपत्र MPESB को मिले हैं। मंडल की तरफ से कहा गया है कि नए पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने से रिक्तियों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे अधिक संख्या में अभ्यर्थियों की नियुक्ति तय समय-सीमा में संभव हो सकेगी। जिसके चलते परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया गया है। दोबारा जारी होगा सभी पदों पर विज्ञापन MPESB ने कहा है कि अब सभी रिक्त पदों के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम और तारीखों के साथ अपडेट नियम पुस्तिका और नया विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले जारी विज्ञापन के आधार पर आवेदन किए हैं, उन्हें नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोबारा आवेदन करना होगा। ये खबर भी पढ़ें… MP में 2025 टीचर भर्ती की दोबारा बनेगी मेरिट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में 5% बोनस अंक के विवाद पर अभ्यर्थियों की सभी रिट अपीलें खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा- RCI योग्यता के लिए गलत जानकारी देकर हासिल किए गए बोनस अंकों को वैध नहीं मांगा जा सकता। हाईकोर्ट के फैसले से 13,089 प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व चयन पर फिर असर पड़ेगा। पढे़ं पूरी खबर…
