Homeदेशपटना- छात्रों का CM हाउस घेराव,CRPF से झड़प:TRE-4 एग्जाम में बदलाव को...

पटना- छात्रों का CM हाउस घेराव,CRPF से झड़प:TRE-4 एग्जाम में बदलाव को लेकर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े; छात्र बोला- 9 दिन से भूखा हूं, DSP धक्का दे रहा

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन छात्रों को डाकबंगला की तरफ बढ़ने से रोका जा रहा है। CRPF की टीम और छात्रों के बीच तनातनी चल रही है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है।हालांकि छात्र नेता दिलीप कुमार इस मार्च का समर्थन नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने छात्र संगठन AISA को इस मार्च से अलग रखा है। 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं। प्रदर्शन के बीच 18 अगस्त को ही BPSC ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया। इन 7 दिनों में छात्रों से तेजस्वी यादव ने तीन बार मुलाकात की। वहीं सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मिले। प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए ‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।” वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। छात्रों ने ‘BPSC चोर है’ के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, “यही कुत्ता एक दिन आपके आयोग का अधिकारी बनेगा। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।” प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह माफी मांगें, नहीं तो अगला आंदोलन BPSC गेट पर होगा। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। छात्र प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here