Homeदेशजम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पांच पोस्टर मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। पुलवामा में पकड़ाए संदिग्धों से हथियार बरामद पुलवामा में पकड़ाए संदिग्धों के पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और दोनों के आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सोमवार रात को सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here