Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर में मंगलवार को सुबह 10 से 1 बिजली कटौती:मंडी, टिंबर मार्ट,...

बुरहानपुर में मंगलवार को सुबह 10 से 1 बिजली कटौती:मंडी, टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स में नहीं आएगी लाइट; विद्युत पोल-लाइन शिफ्ट होगी

बुरहानपुर में 25 अगस्त को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर के विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस कार्य और विद्युत पोल व लाइनों की शिफ्टिंग के कारण बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी 11 केवी सिंधी बस्ती फीडर पर 25 अगस्त, मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता सांई नगर, अक्षर धाम और ब्रम्ह शक्ति नगर जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने बताया कि शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण के कारण विद्युत पोलों और लाइनों की शिफ्टिंग का काम भी होगा। इसके चलते 11 केवी हरीरपुरा फीडर का विद्युत प्रदाय 25 अगस्त, मंगलवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इससे सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन, हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर दरगाह क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here