Homeमध्यप्रदेशएक ही फंदे पर लटके मिले दो दोस्त:विदिशा में दोनों साथ खेत...

एक ही फंदे पर लटके मिले दो दोस्त:विदिशा में दोनों साथ खेत पर काम करने जाते थे; परिजन को हत्या की आशंका

विदिशा के आदमपुर गांव में रविवार सुबह एक पेड़ पर दो युवकों के शव मिले। मृतकों की पहचान आकाश पुत्र उधम सिंह मीणा (22) और बाबू पुत्र शहजाद अली (21) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त और पड़ोसी थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के मुताबिक गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में एक पेड़ पर दोनों युवक एक ही फंदे से लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतरवाया। मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने शवों पर चोट की बात कही सूचना के बाद फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की गई और आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। कुछ ग्रामीणों ने शवों पर चोट के निशान होने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा कि जिस स्थिति में दोनों शव मिले, उसमें उनके पैर जमीन को छू रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इन बातों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे, पड़ोसी भी थे आकाश और बाबू काफी अच्छे दोस्त थे और पड़ोसी भी थे। दोनों साथ में खेतों पर काम करने जाते थे। अपनी खेती के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे किसानों के खेतों पर भी मजदूरी करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों सीधे-सादे थे। गांव में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। आकाश की कुछ महीने पहले शादी हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि आकाश दो भाइयों में बड़ा था और उसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसका परिवार मजदूरी करता है। परिवार के पास खुद की जमीन नहीं है। वहीं, आरिफ उर्फ बाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी एक बहन भी है। उसके परिवार के पास करीब चार बीघा जमीन है। परिवार के सदस्य खेती के साथ मजदूरी भी करते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here