Homeमध्यप्रदेशतीन बार तालाब खंगाला, पॉलीथिन मिली, लेकिन अंडकोष नहीं:हत्या कर किशोर के...

तीन बार तालाब खंगाला, पॉलीथिन मिली, लेकिन अंडकोष नहीं:हत्या कर किशोर के प्राइवेट पार्ट का किया था सौदा, आरोपियों अकाउंट में किसने किया ट्रांजेक्शन

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद उसके अंडकोष काटकर छोटे तालाब में फेंकने के मामले में पुलिस की जांच अब कई दिशाओं में आगे बढ़ रही है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और उनके बीच हुए वित्तीय लेन-देन की जानकारी खंगाल रही है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी जोहेब के खाते में हाल ही में 12 लाख रुपए क्रेडिट होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि पुलिस की तस्दीक में खाते में 12 लाख रुपए जमा होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस सभी आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगालकर किसी संदिग्ध लेन-देन या बाहरी व्यक्ति से संपर्क की कड़ी तलाश रही है। इन सबके बीच 3 बार छोटे तालाब को खंगाला जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी नाबालिग के अंडकोष नहीं मिले हैं। पूछताछ में कोई पछतावा नहीं पुलिस की पूछताछ में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। हत्या में शामिल जोहेब, आमिर और तीन विधि-विरुद्ध बालकों के व्यवहार में वारदात को लेकर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया। आरोपी घटनाक्रम बताते समय हंस रहे थे और उन्होंने पुलिस के सामने पूरी घटना सामान्य तरीके से बताई। पुलिस अब उनके व्यवहार, आपसी संपर्क और वारदात से पहले तथा बाद की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। जांच में यह भी साफ हो गया है कि आरोपियों साजिश 5 तारीख को ही रची। 6 अगस्त की रात को 100 रुपए का लालच देकर नाबालिग को एकांत में ले गए। किलोल पार्क के करीब हत्या की गई। अंडकोष निकालने के लिए नया शेविंग ब्लेड करीदा। हत्या के लिए छुरी बुधवारा में रहने वाला एक नाबालिग अपने साथ लेकर पहुंचा था। वहीं पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। तीन बार सर्चिंग की, सिर्फ पॉलीथिन मिली हत्या के बाद किशोर के काटे गए अंडकोष पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस छोटे तालाब में तीन बार सर्चिंग कर चुकी है। हर बार पुलिस ने उस स्थान के आसपास तलाश की, जहां आरोपियों ने अंग फेंकने की बात बताई थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक पॉलीथिन मिली थी। आरोपियों ने दावा किया था कि इसी पॉलीथिन में किशोर के काटे गए अंग बांधकर तालाब में फेंके गए थे। हालांकि पॉलीथिन की जांच में उसमें अंडकोश नहीं मिले। इसके बाद पुलिस के सामने अंगों के तालाब में ही रह जाने या पानी के बहाव के साथ दूसरी जगह पहुंचने की आशंका बनी हुई है। डी-कम्पोज होने की आशंका पुलिस को आशंका है कि तालाब में कई दिन तक पड़े रहने के कारण अंडकोष डी-कम्पोज हो गए हों। साथ ही पानी में मौजूद जीव-जंतुओं और कीड़ों द्वारा उन्हें नुकसान पहुंचने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपियों ने जिस जगह अंग फेंकने की बात कही, वहां पानी की गहराई, बहाव और आसपास की स्थिति क्या थी। इसी आधार पर आगे की सर्चिंग की रणनीति तय की जा रही है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती किशोर के काटे गए अंगों की बरामदगी है। तीन बार सर्चिंग के बावजूद सफलता नहीं मिलने के बाद अब पुलिस आरोपियों के बयानों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बैंक खातों से भी तलाशे जा रहे सुराग एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि हत्या के पीछे आर्थिक लालच की बात जांच में सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को भी जांच के दायरे में लिया है। मुख्य आरोपी जोहेब के खाते में 12 लाख रुपए आने की सूचना की पुलिस ने तस्दीक की, लेकिन खाते में इतनी रकम मिलने की पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस सभी आरोपियों के खातों की लेन-देन हिस्ट्री खंगाल रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि क्या वारदात से पहले या बाद में किसी बाहरी व्यक्ति से आरोपियों को रकम मिली थी। इसके साथ ही पुलिस डिजिटल गतिविधियों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन को आपस में जोड़कर मामले की पूरी कड़ी तलाश रही है। ये खबरें भी पढ़ें…
क्या करोड़ों में बिकते हैं अंडकोष? इसी के लिए मर्डर भोपाल में एक नाबालिग लड़के को पहले बहाने से बुलाया गया… फिर सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि इसके पीछे करोड़ों रुपए कमाने का लालच था। आरोपियों को यकीन था कि इंसानी अंडकोष (टेस्टिकल्स) बेचकर रातो-रात अमीर बना जा सकता है। हत्या के बाद कथित तौर पर अंग के खरीदार की तलाश भी की गई, लेकिन जिस दावे के भरोसे यह पूरी साजिश रची गई, क्या वह सच था?पूरी खबर पढ़ें प्राइवेट पार्ट बेचने कराया था 17 वर्षीय लड़के का मर्डर भोपाल में 1.20 करोड़ रुपए कमाने के लालच में तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों ने पहले एक 17 वर्षीय लड़के से दोस्ती की, फिर धोखे से ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सरगना फर्जी डॉक्टर जोहेब खान (20), आमिर कुरैशी (18) और तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here