Homeदेशभास्कर अपडेट्स:दिल्ली में राजेंद्र नगर के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा का शव...

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में राजेंद्र नगर के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा का शव मिला, पुलिस बोली- फांसी लगाई

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में 19 साल की BSc नर्सिंग की तीसरे साल की छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे कॉलेज कैंपस में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में ABVP और NSUI के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता COEP की छात्राओं पर शनिवार के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव डाल रहे थे। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को ABVP कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में रोककर धमकाया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here