भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार रात कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ता देर रात तक धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर अपर कलेक्टर एलके पांडे पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाटव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रदर्शन में महेश जाटव, विजेंद्र सिंह कल्लू, पंकज त्रिपाठी, आसुतोष शर्मा, देवेंद्र निगम, बदन सिंह राठौर, रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, राहुल सिंह कुशवाह, चेतन शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, विवेक पचौरी, अजय शर्मा, अरविंद अरेले, रामसिया राठौर, इलियास खान, इरफान गम्मू, ग्याप्रसाद दिवाकर, राजवीर बघेल, युसूफ खान, राजेंद्र यादव, प्रमोद बघेल, अभिषेक मौर्य, हिमांशु शर्मा, विवेक जामोर, महेश बंसल और मोहन शाक्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
