Homeमध्यप्रदेशसयाजी होटल के पास नहीं मिला फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस:इंदौर की होटल...

सयाजी होटल के पास नहीं मिला फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस:इंदौर की होटल में स्टोरेज में चूहे, किचन में कॉकरोच; उबले आलू पर एक्सपायरी टैगिंग, मूंगफली में फंगस

इंदौर के प्रसिद्ध सयाजी होटल में जांच के दौरान फूड स्टोरेज में चूहे और किचन व फूड प्रिपरेशन एरिया में कॉकरोच मिले। करीब 66 किलो नॉनवेज बिना उचित पैकिंग और लेबलिंग के रखी मिली। होटल के पास सेंट्रल FSSAI फाइव स्टार लाइसेंस भी नहीं है। ये अनियमितता गुरुवार को हुई कार्रवाई के दौरान सामने आई है। खाद्य विभाग की टीम ने करीब पांच घंटे होटल के किचन का निरीक्षण किया। खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी की टीम को जांच के दौरान फूड स्टोरेज में चूहे दिखाई दिए और पैलेट के नीचे भी उनकी मौजूदगी के संकेत मिले। किचन और फूड प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच एवं चूहों द्वारा फैलाई गई गंदगी मिली। ड्राय स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें थीं। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं थी। पीने के पानी के बर्तनों के पास रखे डस्टबिन में भी दोनों तरह का कचरा एक साथ मिला। वेज-नॉनवेज सामग्री एक साथ रखी स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री को एक साथ रखा गया था। सी-फूड, चिकन और मटन के लिए अलग-अलग स्टोरेज की व्यवस्था भी नहीं मिली। ड्राय और नॉनवेज स्टोरेज के प्लेटफॉर्म पर जंग लगी थी। स्टोरेज रैक दीवार से सटाकर रखे गए थे, जबकि खाद्य सामग्री को नमी और संक्रमण से बचाने के लिए रैक को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखना जरूरी है। फ्रीजर का तापमान भी मानक से बाहर नॉनवेज को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री होना चाहिए। जांच में एक फ्रीजर का तापमान +20 डिग्री और दूसरे का -16 डिग्री पाया गया। स्टोरेज में रखे 33 नॉनवेज पैकेटों पर पैकेजिंग डेट, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। पैक्ड कुल्फी पर भी मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर नहीं मिले। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मेन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाया गया था। मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर-आलू मिले स्टोर में रखी मूंगफली में फंगस पाया गया। इसके अलावा सड़े हुए टमाटर और आलू भी मिले। उबले आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग मिली। कुछ खाद्य उत्पाद बिना उचित लेबल के स्टोर किए गए थे। टॉपिंग के कुछ टेट्रापैक लीक मिले, जिससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका सामने आई। पैकेटबंद कुकीज पर भी पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। लाइसेंस में नॉनवेज, बेकरी और स्वीट्स का उल्लेख नहीं जांच में होटल के लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। लाइसेंस में नॉनवेज गतिविधि का उल्लेख नहीं था, जबकि होटल में नॉनवेज खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी तरह बेकरी और स्वीट्स का भी लाइसेंस में उल्लेख नहीं मिला, जबकि होटल में इन-हाउस बेकरी और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने होटल के सेंट्रल FSSAI फाइव स्टार लाइसेंस को लेकर भी आपत्ति दर्ज की। निरीक्षण के दौरान संबंधित लाइसेंस मौके पर उपलब्ध नहीं मिला। पनीर, नॉनवेज, मसाले और ड्रायफ्रूट्स के सैंपल लिए खाद्य विभाग की टीम ने पनीर, कच्चे नॉनवेज, पैक्ड पनीर, सौंफ, मसाले और ड्रायफ्रूट्स समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि दोनों किचन की जांच की गई है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here