Homeमध्यप्रदेशड्राइवर के घर मिले 3.2करोड़ की लोकायुक्त करेगी जांच:5 सदस्यीय टीम बनाई,...

ड्राइवर के घर मिले 3.2करोड़ की लोकायुक्त करेगी जांच:5 सदस्यीय टीम बनाई, हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से मिले करीब 3.2 करोड़ रुपए के मामले की जांच अब सागर लोकायुक्त करेगी। पुलिस ने पत्र लिखकर मामले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी है। लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम जब्त रकम और मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति की जांच करेगी। हथियार की सूचना पर घर पहुंची थी पुलिस रविवार को गोपालगंज पुलिस सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो मिलने के बाद सौरभ अहिरवार के घर पहुंची थी। पुलिस तलाशी ले रही थी, तभी एक बंद अलमारी से नोटों से भरे बैग मिले। गिनती के बाद करीब 3.2 करोड़ रुपए जब्त किए गए। पूछताछ में परिजनों ने रकम भोपाल निवासी अपने रिश्तेदार रिटायर्ड इंजीनियर की बताई थी। हालांकि, रिटायर्ड इंजीनियर ने इस दावे को निराधार बताया है। रकम और संपत्ति की होगी जांच सागर लोकायुक्त एसपी डीके राठौर ने बताया कि मामला लोकायुक्त के पास आया है। 5 सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच करेगी। जब्त रकम और संबंधित लोगों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, ड्राइवर के घर 3 करोड़ मिले
मध्यप्रदेश के सागर में रविवार को पुलिस एक युवक के घर बंदूक की तलाश में पहुंची थी। सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो मिलने के बाद पुलिस उसकी तस्दीक करने पहुंची। तलाशी के दौरान बंदूक तो नहीं मिली, लेकिन एक लॉक अलमारी से बैग में करीब 3 करोड़ रुपए कैश मिला। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here