Homeमध्यप्रदेशहोटल संचालकों ने कलाकारों को और ठहराने से इनकार किया:पहला कार्निवल 4...

होटल संचालकों ने कलाकारों को और ठहराने से इनकार किया:पहला कार्निवल 4 दिन पहले ही बंद हुआ, होटल-टेंट का भी भुगतान नहीं

अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के तहत खजुराहो के शिल्पग्राम में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक कार्निवल का आयोजन किया जा रहा था। इसमें विभिन्न प्रांतो के शास्त्रीय नृत्य और लोक कलाकारों की प्रतियोगिताएं चल रही थी। हर दिन शाम के समय सांस्कृतिक यात्रा निकल रही थी, जिसे एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर आयोजित कर रही थी। सोमवार शाम से अचानक समापन की बात सामने आई। पहले बताया गया कि यहां अब लोकरंग के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना है। मंगलवार को जब कलाकार मौके पर पहुंचे तक कोई तैयारियां नहीं थी। इसी के बाद वे खजुराहो आए और आयोजकों द्वारा बुक किए गए होटलों में पहुंचे तो होटल संचालकों ने कहा कि अब कलाकारों को अपना पैसा देकर रुकना होगा क्योंकि कार्यक्रम बंद हो गया और आयोजक उनका पैसा नहीं दे रहे हैं। कलाकारों को अब आयोजकों की ओर से कोई संपर्क भी नहीं कर रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने कॉर्निवल का एक उपलब्धि के रूप में प्रचार किया था। उद्घाटन करने सांस्कृतिक मंत्री धर्मेंद्र लोधी आए थे। उस समय क्षेत्रीय सांसद और विधायक की मौजूदगी में संस्कृति सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा था कि आयोजकों को सरकार से कोई पैसा नहीं मिला है। कार्निवल की जिम्मेदारी एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर की है। उधर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया आयोजक होटल, टेंट आदि का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण कार्निवल पूरी तरह से फेल हो गया है।
राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम ने बताया कि खजुराहो के कुछ होटल संचालकों ने पेमेंट संबंधी शिकायतें की हैं| अभी हम कार्नीवाल के आयोजकों से जानकारी जूटा रहे हैं|

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here