Homeमध्यप्रदेशड्यूटी के दौरान SSB जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या:पत्नी से रात...

ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या:पत्नी से रात 10 बजे हुई थी आखिरी बात, मराठी में मिला सुसाइड नोट, निजी कारणों का जिक्र

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में ड्यूटी के दौरान SSB के 35 वर्षीय जवान संदीप खरमटे ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुबह 4 बजे पत्नी को मिली मौत की सूचना मृतक की पत्नी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 4 बजे विभाग की ओर से उन्हें पति की मौत की सूचना दी गई। संदीप से उनकी आखिरी बार मंगलवार रात करीब 10 बजे बातचीत हुई थी। उस समय संदीप ने बताया था कि वह ड्यूटी पर हैं। इसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। सुसाइड नोट का कराया जा रहा अनुवाद पुलिस को संदीप के पास से मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है। नोट को अनुवाद के लिए भेजा जा रहा है। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक नोट में अब तक जो बातें स्पष्ट हो सकी हैं, उनमें संदीप ने पत्नी से माफी मांगी है। साथ ही निजी कारणों से आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों के बयान और जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट का पूरा अनुवाद होने के बाद आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस जवान के साथियों और विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। शव को हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here