Homeमध्यप्रदेशMP में 1040 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका:सब इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन...

MP में 1040 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका:सब इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन समेत कई पद; 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 6 अक्टूबर से परीक्षा

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रुप-3 के 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन समेत कई पोस्ट शामिल हैं। उम्मीदवार 18 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी। कर्मचारी चयन मंडल के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए शुल्क ₹500, जबकि OBC, EWS, दिव्यांगजन, SC और ST उम्मीदवारों के लिए ₹250 प्रति प्रश्नपत्र है। आयु सीमा 18 से 40 साल है, जबकि पात्र श्रेणियों को 5 साल की छूट मिलेगी। परीक्षा 6 अक्टूबर से समूह-3 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा से जुड़ी तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को प्रवेश-पत्र के जरिए मिलेगी। इसलिए आवेदन के बाद उम्मीदवारों को मंडल की वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रखनी होगी। भर्ती में भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद और इंदौर विकास प्राधिकरण में 44 पद शामिल हैं। इसके अलावा समूह-3 के तहत ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
आवेदक के पास ये दस्तावेज होंगे जरूरी …………………………………………… यह खबर भी पढ़ें जॉब गारंटी ट्रैकर और 1 लाख नौकरियां:एमपी सरकार का नया यूथ प्लान दिल्ली में हुए Gen Z (जेन-जी) आंदोलन के बाद युवाओं के मुद्दे राजनीतिक दलों की प्राथमिकता में आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी अगस्त से डॉ. मोहन यादव सरकार ने युवाओं पर फोकस बढ़ाया है। सरकार ने 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसके तहत सरकारी नौकरियों, भर्तियों और युवा कल्याण योजनाओं को लेकर नया एजेंडा तैयार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here