Homeमध्यप्रदेशकराटे प्लेयर के साथ कोच ने अश्लील वीडियो बनाया:टूर्नामेंट के बहाने मलेशिया...

कराटे प्लेयर के साथ कोच ने अश्लील वीडियो बनाया:टूर्नामेंट के बहाने मलेशिया ले जाकर कराया गंदा काम, 3 साल बाद चंगुल से छूटी

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि एक छोटे शहर की सिरी का सपना कराटे में बड़ा मुकाम हासिल करना था। इसी सपने ने उसे गुना की ट्रेनिंग एकेडमी तक पहुंचाया, जहां उसकी मुलाकात कोच जगवीर जाटव और सचिन भटनागर से हुई। शुरुआत में दोनों उसके लिए मार्गदर्शक थे, लेकिन धीरे-धीरे सिरी उनके जाल फंसती चली गई। सचिन और जगवीर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर आया मलेशिया का टूर। आखिर मलेशिया में ऐसा क्या हुआ कि सिरी का अपने कोचों से भरोसा पूरी तरह टूट गया? अब पार्ट-2 में जानिए पूरी कहानी… सिरी को मलेशिया में टूर्नामेंट के लिए जाना था। आने-जाने, रहने और खाने समेत पूरे टूर का पैकेज करीब 1.20 लाख रुपए का था। सिरी के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे इतनी बड़ी रकम आसानी से जुटा सकें। उसने मलेशिया जाने से मना कर दिया। कोचों ने उसके कॅरियर और भविष्य का हवाला देकर उस पर दबाव बनाया। सचिन ने उसे टूर्नामेंट की फीस भरने के लिए अपनी मां के पैसे और गहने बेचने तक की सलाह दी।
आखिरकार सिरी ने अपनी मां के सोने के चार कड़े, एक अंगूठी, चांदी का एक गहना और कान की बालियां सचिन को दे दीं। फ्लाइट में ही सामने आया प्लान मलेशिया टूर्नामेंट में सिरी के साथ सचिन और जगवीर के अलावा तीन अन्य लोग भी गए थे। इनमें दो खिलाड़ी थे। फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद दोनों कोचों ने उससे एक व्यक्ति के बारे में बात की। उन्होंने सिरी से कहा कि जो राज के साथ बैठा है, वह उसका पिता है और बहुत पैसे वाला है। दोनों ने सिरी से कहा कि मलेशिया पहुंचकर वह उससे मीठी-मीठी बातें करे और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उससे पैसे ऐंठने की योजना थी। सिरी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दोनों कोच उससे नाराज हो गए और उस पर दबाव बनाया। सिरी के सामने ऐसी साजिश थी जिसमें उसने कभी हिस्सा बनने की कल्पना भी नहीं की थी। होटल में तीन कमरे, फिर शुरू हुआ दबाव मलेशिया पहुंचने के बाद सभी लोग एक होटल में ठहरे। तीन कमरे लिए गए थे। एक कमरे में सिरी और एक अन्य लड़की रुकी थीं। दूसरे कमरे में राज और उसके पिता थे, जबकि तीसरे कमरे में सचिन और जगवीर ठहरे थे। शाम को सचिन ने सिरी से फिर इस बारे में बात की। सिरी के बयान के मुताबिक, सचिन ने उससे कहा कि वह उसकी बात मान ले। यह उसके और सचिन के भविष्य के लिए जरूरी है।
सिरी ने फिर इनकार किया। जगवीर ने भी उसे समझाने और दबाव बनाने की कोशिश की। उसने भी यही कहा कि ऐसा करने से उसके और सचिन के भविष्य के लिए अच्छा होगा। कमरे के अंदर भेजने की बनाई गई योजना सचिन ने सिरी को बताया कि वह राज को उसके कमरे से बाहर ले जाएगा। इसके बाद सिरी को राज के कमरे में जाना था, जहां उसका पिता मौजूद था। सचिन ने उसे वहां उससे बातचीत करने और उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहा। इसके बाद उसे वापस अपने कमरे में लौटकर दरवाजा बंद कर लेने को कहा गया। सिरी के मुताबिक, उसे यह भी बताया गया कि अगर राज का पिता उसके कमरे में बुलाने आए तो उसे शोर मचाना है और कहना है कि उसके साथ गलत हुआ है।
इसके बाद 5-6 लाख रुपए की डिमांड की जाएगी। तय किया गया कि पैसे मिलने के बाद सिरी शिकायत नहीं करेगी। जैसा कहा गया, वैसा ही किया सिरी राज के पिता के कमरे में गई। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। वहां उसके साथ संबंध बने और इसके बाद वह तुरंत अपने कमरे में लौट आई। कमरे में पहुंचकर उसने दरवाजा बंद कर लिया और पैसे की मांग की। राज के पिता ने कहा कि मलेशिया में ऐसा आरोप लगने पर कड़ी सजा हो सकती है। उन्होंने तत्काल पैसे नहीं होने की बात कही और भारत लौटने के बाद पैसे देने की बात कही। मलेशिया से भारत लौटने के बाद सिरी को जगवीर ने बताया कि राज के पिता ने 4-5 लाख रुपए दे दिए हैं। लेकिन सिरी के मुताबिक, उसे उन पैसों में से कुछ भी नहीं दिया गया। मलेशिया से लौटते ही बदलने लगी कहानी मलेशिया से लौटने के बाद सिरी अपने घर लटेरी जा रही थी। तभी सचिन का फोन आया। उसने सिरी से कहा कि बहुत जरूरी काम है और उसे वापस बुलाया। इसके बाद सचिन ने उसे बताया कि करन के पिता ने शिकायत कर दी है और कुछ समय तक गुना नहीं आना है। सिरी वापस लटेरी चली गई। करीब एक-दो महीने तक वह गुना नहीं गई। फिर जगवीर का फोन आया। जगवीर ने बताया कि सचिन ने भागकर शादी कर ली है और अब प्रैक्टिस नहीं हो पाएगी। उसने सिरी से कहा कि अब गुना मत आना। एक तरफ कोच उससे दूरी बनाने की बात कह रहे थे। दूसरी तरफ सिरी भी अब उस माहौल से अब दूर जाने लगी थी। फिर कोविड के दौरान देश में लॉकडाउन लग गया। करीब तीन साल तक वह उन लोगों से दूर रही। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। 2021 में फिर सामने आए पुराने चेहरे करीब दो साल बाद, 2021 के आखिरी महीनों में सचिन और जगवीर उसके घर के पास पहुंचे। पीड़िता के बयान के मुताबिक, उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।
सचिन ने उससे पूछा कि तुमने खेलना क्यों छोड़ दिया? तुम तो अच्छा खेलती थी। उसने दोबारा गुना आकर खेलने के लिए कहा। लेकिन इस बार सिरी ने मना कर दिया। शायद वह अब समझ चुकी थी कि जिस दुनिया में वह अपना भविष्य तलाशने गई थी, वहां लौटना सुरक्षित नहीं था। तीन साल तक छिपा राज, फिर मां को बताई पूरी कहानी करीब तीन साल तक सिरी ने परिवार को पूरी बात नहीं बताई थी। लेकिन अब वह दोबारा उस चंगुल में नहीं फंसना चाहती थी। दिसंबर 2021 में उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। उसने बताया कि उसके साथ क्या-क्या हुआ था। मां और पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने पूछताछ की। मेडिकल कराया गया और फिर अदालत के सामने उसका बयान दर्ज हुआ। इसके बाद कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। दोनों कोचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कुछ समय बाद मलेशिया में सिरी के साथ संबंध बनाने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
हालांकि पीड़िता ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। बाद में सबूतों के अभाव में वह बरी हो गया। मां ने कोर्ट में बताई बेटी के डर की वजह मामले की सुनवाई के दौरान सिरी की मां ने भी घटनाओं के बारे में बताया। मां के मुताबिक, कोच ने उसकी बेटी के साथ संबंधों का वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करता था।
सिरी स्कूल में पढ़ती थी। उसे सिर्फ बदनामी का डर नहीं था। उसे आशंका थी कि अगर बात सामने आई तो स्कूल और कोचिंग बंद हो जाएगी और उसका कॅरियर भी खत्म हो जाएगा। इसी डर के कारण उसने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। फिर लॉकडाउन ने उसे उन लोगों से दूर रहने का मौका दिया। तीन साल की सुनवाई के बाद आया फैसला मामले की सुनवाई करीब तीन साल चली। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी जगवीर जाटव और सचिन भटनागर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों के कृत्य को गंभीर माना। कोर्ट ने कहा कि सचिन भटनागर और जगवीर जाटव ने नाबालिग की अपरिपक्व मानसिकता का लाभ उठाया। उन्होंने न केवल उसके व्यक्तिगत विश्वासघात किया, बल्कि गुरु-शिष्य के पवित्र संबंधों को भी धूमिल किया और सामाजिक मूल्यों का हनन किया। ये खबर भी पढ़ें… कराटे प्लेयर से कोच ने कई बार बनाए संबंध, क्राइम फाइल्स पार्ट-1 अपराधी हमेशा किसी अजनबी के चेहरे में छिपा हो, जरूरी नहीं। कई बार खतरा उसी चेहरे के पीछे छिपा होता है, जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। ऐसी ही कहानी है एक कराटे खिलाड़ी की। एक लड़की, जिसने छोटे शहर से निकलकर खेल की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखा था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here