मुरैना में एमपी बोर्ड की परीक्षा दे रही छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ ने परिजन को फोन लगाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। मामला बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र में मंगलवार का है। सेंट पॉल स्कूल में पढ़ने वाली वर्षा कुशवाह यहां 10वीं बोर्ड परीक्षा की गणित का पेपर दे रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा, ‘छात्रा की मौत काफी दुःखद है। मैंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी। गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी। इस कारण संभवतः हार्ट अटैक आया होगा। स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आएगा।” चाचा बोले- सुबह पेपर देने गई थी तो अच्छी थी
वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने कहा- मेरा छोटा भाई अजय कुशवाह, वर्षा और उसके भाई को परीक्षा दिलाने एग्जाम सेंटर पर ले गया था। भीतर जाते समय वर्षा पूरी तरह ठीक थी। अंदर क्या हुआ, वह पता नहीं? कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने बाहर निकलकर अजय को बुलाया। वर्षा की तबीयत खराब होने की बात कहकर अंदर ले गया। वहां टीचर वर्षा के हाथ-पैर मल रहे थे। अजय स्कूल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल ले गया। ये खबर भी पढ़ें… 10वीं की परीक्षा के दौरान बच्चे को दिया जन्म धार के पीथमपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। घटना मंगलवार को सेंट जॉन स्कूल में गणित के पेपर के दौरान की है। छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। इसी दौरान शौचालय जाने की अनुमति लेकर बाहर निकली थी। पढ़ें पूरी खबर…
