Homeछत्तीसगढ़शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई:शोभायात्रा और झांकी के...

शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई:शोभायात्रा और झांकी के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज,युवाओं को शिवाजी के जीवन से प्रेरित किया

मराठा समाज रायपुर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी, विशिष्ट अतिथि पार्षद मुरली शर्मा, प्रमुख वक्ता दीपक हटवार, और मराठा समाज के कई अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। मराठा समाज रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि यह आयोजन मराठा युवा समाज की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ झांकी और शोभायात्रा से हुई, जिसमें “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों के बीच भगवा झंडों के साथ प्रतिमा स्थल तक पहुंचा गया। वहां आतिशबाजी, पुष्पमाल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों के देशभक्ति नृत्य से हुआ कार्यक्रम का समापन शोभायात्रा के बाद कार्यक्रम आउटडोर स्टेडियम में हुआ, जहां दीप प्रज्ज्वलन और शिवाजी महाराज की आरती की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और शौर्य के नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर समाज सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए कुछ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी ने समाज भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए और पार्षद मुरली शर्मा ने 1 लाख रुपए सहयोग की घोषणा की। शिवाजी महाराज की जीवनगाथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनी प्रधान वक्ता दीपक हटवार ने शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य स्थापना की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक ढंग से बताई। इस आयोजन को सफल बनाने में मराठा युवा समाज रायपुर के पदाधिकारी, महिला मंडल और समाज के सभी वर्गों का योगदान सराहनीय रहा। मराठा समाज रायपुर ने संकल्प लिया कि शिवाजी महाराज के विचार न्याय, समानता, स्वराज और राष्ट्रसेवा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here