Homeमध्यप्रदेशइंदौर में स्कूली बच्चों को बांट दिए कीड़े लगे लड्डू:स्वतंत्रता दिवस समारोह...

इंदौर में स्कूली बच्चों को बांट दिए कीड़े लगे लड्डू:स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खरीदे थे, 2 बच्चों को पेट दर्द; दुकान सील

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के लिए बांटने लाए गए लड्डुओं में कीड़े मिले हैं। मामला धमनाई पंचायत के सोनगुराड़िया गांव का है। यहां माध्यमिक स्कूल के बच्चों को करीब 40 किलो लड्डू वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान करीब आठ साल की एक बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की। इसके बाद ग्रामीणों ने वितरण रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार लड्डू का वितरण शुरू हो चुका था। शिकायत सामने आने के बाद बच्चों को लड्डू खाना बंद करवा दिया गया। दो बच्चों के पेट में दर्द की शिकायत भी मिली है। मामले की सूचना तहसीलदार और एसडीएम को दी गई। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम खजराना स्थित उस दुकान पर पहुंची, जहां से लड्डू खरीदे गए थे। टीम ने दुकान से लड्डू जब्त कर लिए और दुकान सील करने की कार्रवाई की। लड्डू के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरपंच ने खजराना की दुकान से खरीदे थे लड्डू
धमनाई पंचायत के सरपंच सीताराम चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए बच्चों को बांटने के लिए लड्डू खजराना स्थित योगेश शर्मा की दुकान से खरीदे गए थे। पंचायत की ओर से करीब 40 किलो लड्डू लिए गए थे। वितरण के दौरान बच्चों ने लड्डुओं में कीड़े होने की शिकायत की, जिसके बाद तत्काल उनका वितरण बंद करवा दिया गया। नायब तहसीलदार योगेश मेश्राम ने बताया कि माध्यमिक स्कूल के बच्चों के वितरण के लिए सरपंच ने दुकान से लड्डू खरीदे थे। शिकायत सामने आने के बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लड्डू जब्त किए और दुकान सील कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here