Homeमध्यप्रदेशरीवा में फिजियोथेरेपिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मौत की वजह स्पष्ट नहीं,...

रीवा में फिजियोथेरेपिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मौत की वजह स्पष्ट नहीं, सुसाइड नोट भी नहीं मिला; परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

रीवा के रतहरा के गडरिया मोड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक फिजियोथेरेपिस्ट ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान डॉ. अमित पटेल (30) के रूप में हुई है। डॉ. अमित पटेल का पीटीएस चौराहे पर फिजियोथेरेपी क्लिनिक था। यहां वे मरीजों का फिजियोथेरेपी से इलाज करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को सुबह ही घर में अमित के फांसी लगाने की जानकारी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही डॉ. पटेल ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here