Homeमध्यप्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर में जश्न की तैयारी पूरी:SAF ग्राउंड पर आज...

स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर में जश्न की तैयारी पूरी:SAF ग्राउंड पर आज विधानसभा अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण; BSF जवान दिखाएंगे स्टंट

​ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शहर में मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। ​समारोह को लेकर एसएएफ ग्राउंड पर गुरुवार को ही फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी कर ली गई थी। इसमें परेड, डॉग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ​समारोह के मुख्य आकर्षण ​सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक रूट का अंतिम जायजा ले लिया है। समारोह में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहेंगे। 6 कैदी होंगे रिहा ​स्वतंत्रता दिवस का अवसर इस बार ग्वालियर सेंट्रल जेल के 6 कैदियों की जिंदगी में नया सवेरा लेकर आ रहा है। अलग-अलग हत्या के मामलों में जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे 6 बंदियों को सुबह जेल की सलाखों से आजादी मिल जाएगी। जेल मुख्यालय से इन कैदियों की समयपूर्व रिहाई के आदेश ग्वालियर जेल प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। ​जेलर अनिरुद्ध सिंह नरवरिया ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे एक गरिमामय कार्यक्रम के तहत इन कैदियों को रिहाई का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) सौंपा जाएगा। इसके साथ ही उनके नए और सुधरे हुए जीवन की शुरुआत के लिए शॉल व श्रीफल भेंट कर जेल से सम्मानजनक विदाई दी जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here