Homeमध्यप्रदेशइंदौर में एनालॉग पनीर का बड़ा कारोबार, कीमत- ₹280 किलो:होटल-ढाबों से मोमोस-चाइनीज...

इंदौर में एनालॉग पनीर का बड़ा कारोबार, कीमत- ₹280 किलो:होटल-ढाबों से मोमोस-चाइनीज स्टॉल तक खपत; पालदा, बेटमा और महू में बड़ी यूनिट

मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई ने इंदौर में चल रहे इसके बड़े कारोबार की तस्वीर सामने ला दी है। बाजार में एनालॉग के नाम से इसकी बिक्री नहीं होती, बल्कि इसे सामान्य पनीर बताकर ही सप्लाई किया जाता है। शहर की डेयरियों पर दूध से बना पनीर करीब 400 रुपए किलो मिलता है, जबकि एनालॉग पनीर करीब 280 रुपए किलो में उपलब्ध है। यानी करीब 120 रुपए किलो सस्ता। इंदौर में पालदा, बेटमा, महू और खुड़ैल सहित आसपास के क्षेत्रों में एनालॉग पनीर बनाने वाली बड़ी इकाइयां सक्रिय रही हैं। इन इकाइयों से जुड़े कई सप्लायर रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्सों में इसकी सप्लाई करते हैं। इसके अलावा आसपास के छोटे जिलों से भी एनालॉग पनीर इंदौर आता है। होटल, ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट में खपत सबसे अहम पहलू यह है कि एनालॉग पनीर को अलग उत्पाद के तौर पर नहीं बेचा जाता। होटल, ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट में इसे सामान्य पनीर बताकर ग्राहकों को परौसा जाता है। मीडियम रेस्टोरेंट के अलावा मोमोस स्टॉल, चाइनीज स्टॉल और दूसरे फूड आउटलेट में भी इसकी खपत अधिक है। ग्राहक जब पनीर की सब्जी, चिली पनीर, मोमोस या दूसरे व्यंजन ऑर्डर करता है तो उसे यह जानकारी नहीं होती कि इस्तेमाल किया गया पनीर दूध से बना पारंपरिक पनीर है या एनालॉग। पालदा, महू में इसकी बड़ी यूनिट जिले के पालदा, बेटमा, महू और खुड़ैल क्षेत्र में एनालॉग पनीर बनाने वाली बड़ी इकाइयां है। इन इकाइयों से एनालॉग पनीर तैयार होता है और शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई होता है। खाद्य विभाग की टीम जिलेभर में ऐसे ठिकानों की तलाश कर रही है। टीम पता कर रही है कि यह उत्पाद कहां बन रहा है, किसके जरिए बाजार तक पहुंच रहा है और किन होटल-ढाबों या फूड आउटलेट में इसका इस्तेमाल हो रहा है। पारंपरिक पनीर से अलग है एनालॉग
आहार पोषण विशेषज्ञ निधि अग्रवाल ने बताया कि एनालॉग पनीर सामान्य दूध से बने पारंपरिक पनीर से अलग होता है। इसमें दूध के साथ या उसकी जगह वेजिटेबल फैट, स्टार्च, मिल्क सॉलिड्स या अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में 1,816 किलो एनालॉग पनीर जब्त इंदौर में बुधवार को खाद्य व विभाग की टीम ने पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। यहां लो-फैट पनीर बनाने और पैकिंग का काम चल रहा था। 1,816 किलो एनालॉग पनीर और मावा जब्त किया है। साथ ही इनकी निर्माण इकाई को भी तत्काल प्रभाव से बंद करवाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here